योगी सरकार में शिकायतों के निस्तारण में कासगंज पुलिस प्रदेश में नंबर वन, मिले 125 में 125 अंक

Kasganj Police IGRS Ranking: IGRS अक्टूबर 2026 की रैंकिंग में कासगंज पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। शिकायतों के निस्तारण में 125 में से 125 अंक मिले।

Newstrack Network
Published on: 3 Nov 2026 10:40 PM IST
योगी सरकार में शिकायतों के निस्तारण में कासगंज पुलिस प्रदेश में नंबर वन, मिले 125 में 125 अंक
X

AI generated image

Kasganj Police IGRS Ranking: योगी सरकार में हर शिकायतकर्ता की समस्या का समयबद्ध निस्तारण किया जा रहा है। जन शिकायतों के निस्तारण में कासगंज पुलिस ने पूरे प्रदेश में परचम लहराया है। आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) की अक्टूबर-2026 माह की रैंकिंग में कासगंज पुलिस को प्रदेश में पहला स्थान मिला है।

पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस ने सम्पूर्ण पूर्णांक 125 में से 125 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप हर शिकायतकर्ता की समस्या को गंभीरता से सुनना और उसका समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी थाना प्रभारियों, सीओ और आईजीआरएस सेल ने टीम वर्क के साथ काम किया, जिसका परिणाम है कि कासगंज आज आईजीआरएस में नंबर वन है।

एसपी ओ.पी. सिंह ने इस उपलब्धि के लिए जिले के सभी पुलिसकर्मियों को बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाना ही पुलिस का मुख्य लक्ष्य है।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story