‘मेरी पत्नी बहुत मक्कार है...’ Facebook Live पर सुसाइड नोट दिखाकर गंगा में कूदा अंकित, ऐसे बची जान

कौशांबी में पत्नी से विवाद के बाद अंकित कुमार ने Facebook Live कर सुसाइड नोट दिखाया और गंगा में छलांग लगा दी। मछुआरों ने समय रहते उसकी जान बचाई।

Alakha Singh
Published on: 23 Sept 2026 9:50 PM IST (Updated on: 23 Sept 2026 9:55 PM IST)
‘मेरी पत्नी बहुत मक्कार है...’ Facebook Live पर सुसाइड नोट दिखाकर गंगा में कूदा अंकित, ऐसे बची जान
X

कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने Facebook Live पर आकर आत्महत्या करने की कोशिश की। 26 वर्षीय अंकित कुमार ने कथित तौर पर लाइव वीडियो में अपने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने और मारपीट करने के आरोप लगाए। इसके बाद वह गंगा नदी में कूद गया। हालांकि, घाट पर मौजूद मछुआरों ने उसे डूबने से बचा लिया।

घटना संदीपन घाट थाना क्षेत्र में बसेड़ी गांव के पास राम वन गमन पथ स्थित गंगा ओवरब्रिज के नीचे की बताई जा रही है। अंकित को गंभीर हालत में मूरतगंज के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पत्नी के मायके जाने के बाद हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, अंकित की करीब डेढ़ साल पहले प्रयागराज के सोरांव थाना क्षेत्र की रहने वाली प्रिया से शादी हुई थी। दोनों के बीच मंगलवार को मोबाइल फोन को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद पत्नी अपने बच्चे को लेकर मायके चली गई।

परिजनों का आरोप है कि पत्नी के मायके जाने के बाद उसके पिता और भाई भी अंकित के घर पहुंचे थे और वहां उसके साथ मारपीट हुई। बुधवार सुबह अंकित कथित तौर पर पत्नी और बच्चे को लेकर परेशान था।


Facebook Live पर दिखाया सुसाइड नोट

इसी दौरान अंकित ने Facebook पर लाइव आकर अपनी परेशानी बताई। वीडियो में उसके हाथ में दो पन्नों का एक कथित सुसाइड नोट दिखाई देता है। लाइव के दौरान उसने अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि वह लंबे समय से परेशान था।

अंकित ने वीडियो में अपनी पत्नी के खिलाफ भी कई आरोप लगाए। उसने दावा किया कि ससुराल पक्ष के लोग उसे धमकी देते थे और मुकदमे में फंसाने की बात कहते थे। उसने यह भी कहा कि कथित मारपीट में उसकी आंख के पास चोट लगी है।

लाइव वीडियो में अंकित ने कुछ लोगों के नाम लेते हुए उन्हें अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया। हालांकि, उसके द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

गंगा में छलांग लगाते ही मछुआरों ने बचाया

Facebook Live के कुछ देर बाद अंकित करीब 11 बजे बसेड़ी के पास गंगा नदी पहुंचा और नदी में छलांग लगा दी। उसे डूबता देखकर वहां मौजूद मछुआरे तुरंत पानी में पहुंचे और उसे बाहर निकाल लिया।

घटना की सूचना पुलिस और अंकित के परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए मूरतगंज स्वास्थ्य केंद्र भेजा। फिलहाल उसकी हालत पर डॉक्टर निगरानी रख रहे हैं।

पुलिस कर रही मामले की जांच

अंकित कुमार के नगर पालिका परिषद भरवारी में संविदा कर्मचारी के रूप में काम करने की बात सामने आई है। वहीं, मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सीओ सिराथू सतेंद्र तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और पूरे प्रकरण की जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस Facebook Live वीडियो, कथित सुसाइड नोट और दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की भी जांच कर सकती है।

Alakha Singh
ABOUT THE AUTHOR

Alakha Singh

alakhsingh2025@hotmail.com

Alakha Singh is a journalist with having more than one decade of experience in digital media. Alakha Singh has covered Loksabha Elections 2014 and 2019 closely with the several state assembly elections. He has expertise in SEO oriented content writing on various topics and issues. At HT Digital Alakha Singh has been recognised as one of the top performer of the team for many years continuously. Earlier he worked with HT Digital for more than 8 years and 2.5 years with Amar Ujala web. In initial days of his career Alakha Singh also worked as a reporter (stringer) with NBT Gurgaon. He pursued P.G. Diploma from South Campus, University of Delhi in 2013 and MAMC from Kurukshetra University in 2014. He Belongs to District Banda of Uttar Pradesh.

Next Story