TRENDING TAGS :
Kaushambi News: कौशांबी केमिस्ट एसोसिएशन ने चुनी नई कार्यकारिणी, लिया संकल्प
Kaushambi News: कौशांबी केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ, नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता का संकल्प लिया गया।
कौशांबी केमिस्ट एसोसिएशन ने चुनी नई कार्यकारिणी, लिया संकल्प (Photo- Newstrack)
Kaushambi News: कौशांबी।कौशांबी केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक 12 जून 2026 को संपन्न हुई। बैठक में नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध नशे के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस (नशामुक्त भारत अभियान) के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष पुरुषोत्तम केसरवानी ने की। कार्यक्रम में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी के कुछ पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई। जिसमें रणधीर सिंह चौहान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित मिश्रा को उपाध्यक्ष, गौरव श्रीवास्तव को संगठन मंत्री तथा पंकज अग्रहरी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। पदाधिकारियों के मनोनयन पर उपस्थित सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और संगठन हित में कार्य करने का भरोसा जताया।
महासचिव अशोक कुमार केसरवानी ने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सभी को मिलकर जागरूकता अभियान चलाना होगा। वक्ताओं ने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम में निलेश पाण्डेय, शशिकांत सिंह, मथुरा प्रसाद, ललित केसरवानी, दिनेश कुमार, नीरज केसरवानी, गोपाल केसरवानी, विजय केसरवानी सहित बड़ी संख्या में दवा व्यवसायी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कौशांबी केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक संपन्न।नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
नई कार्यकारिणी में रणधीर सिंह चौहान बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष
अमित मिश्रा को उपाध्यक्ष, गौरव श्रीवास्तव को संगठन मंत्री बनाया गया।पंकज अग्रहरी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों पर हुई चर्चा, प्रमाण-पत्र वितरित। युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।समाज को नशामुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।


