Kaushambi News: कच्चा मकान गिरने से मलबे में दबकर पांच वर्षीय बच्ची की हुई मौत

Kaushambi News: कौशांबी के जमुनापुर गांव में मामूली बारिश के बाद कच्चा मकान ढह गया। मलबे में दबने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, घटना के बाद पीएम आवास योजना को लेकर सवाल उठे।

Ansh Mishra
Published on: 28 July 2026 3:56 PM IST
Five-year-old dies after crushing debris from falling raw house
X

कच्चा मकान गिरने से मलबे में दबकर पांच वर्षीय बच्ची की हुई मौत (Photo- Newstrack)

Kaushambi News: कौशांबी के मंझनपुर तहसील क्षेत्र के महेवा घाट थाना अंतर्गत जमुनापुर गांव में सोमवार की रात मामूली बारिश के बाद एक कच्चा मकान भरभराकर जमीन पर गिर गया। मकान गिरने से उसके मलबे में पांच वर्षीय प्रिया निषाद, पुत्री पंकज निषाद दब गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मकान का मलबा हटाया और बच्ची को बाहर निकाला। इसके बाद उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पीएम आवास योजना को लेकर फिर उठे सवाल

मामूली बारिश में कच्चा मकान गिरने और उसमें बच्ची की मौत होने के बाद एक बार फिर प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना की सफलता को लेकर लगातार बैठकें और समीक्षा की जाती हैं। मंचों से नेता और मंत्री लाभार्थियों को आवास की चाबी भी सौंपते हैं, लेकिन कई गरीब और जरूरतमंद परिवार अब भी पक्के मकान से वंचित हैं।

यदि समय रहते इस गरीब परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दो कमरों का पक्का मकान मिल गया होता तो मामूली बारिश में कच्चा घर नहीं गिरता और मलबे में दबने से मासूम बच्ची की जान भी नहीं जाती।

जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच रहा योजना का लाभ

बताया जा रहा है कि गरीब, कमजोर और जरूरतमंद लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आरोप है कि दलालों, नेताओं की चापलूसी करने वालों और अधिकारियों की जेब गर्म करने वाले लोगों को योजना का लाभ मिल रहा है, जबकि वास्तविक जरूरतमंद परिवार कच्चे मकानों में रहने को मजबूर हैं। ऐसे में कच्चे घर गिरने से हादसे हो रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। वहीं सरकार, जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार अधिकारी मंचों से प्रधानमंत्री आवास योजना की उपलब्धियों का बखान करते नजर आते हैं।

Ansh Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ansh Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, कौशांबीKaushambiAnshMishra@newstracksite.vocalwire.com

अंश कुमार मिश्रा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज एवं कौशाम्बी में कार्यरत हैं. वह 2018 से न्यूज ट्रैक अपना भारत के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें पत्रकारिता में कुल 10 साल का अनुभव है. उन्हें पॉलिटिकल और क्राइम बीट पर रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव है। न्यूज ट्रैक से पहले वह न्यूज इंडिया ,आज की खबर,IBC न्यूज 24 हरबात हिंदी दैनिक जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उनकी शैक्षिक योग्यता बीएससी, एमएससी है उन्हें कौशाम्बी कई संस्थानों एवं सरकारी कार्यालय की ओर से प्रशस्ति पत्र भी मिल चुका है।

Next Story