TRENDING TAGS :
कौशाम्बी: एसएसआर-2027 की तैयारी को लेकर चायल एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
Kaushambi News: एसडीएम प्रेरणा गौतम ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण की जानकारी दी और सभी दलों को बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति में तेजी लाने के निर्देश दिए।
Kaushambi News: 253 विधानसभा क्षेत्र चायल में एसएस आर-2027 (विशेष गहन पुनरीक्षण) की तैयारियों को लेकर एसडीएम चायल प्रेरणा गौतम ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में भाजपा, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि मौजूद रहे। एसडीएम प्रेरणा गौतम ने बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को एस एस आर-2027 की प्रक्रिया, उसके उद्देश्य और निर्वाचन कार्यों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। उन्होंने सभी दलों से अपने-अपने बूथों पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति शीघ्र सुनिश्चित करने का आग्रह किया, ताकि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य पारदर्शिता और समन्वय के साथ संपन्न कराया जा सके।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में राजनीतिक दलों की सक्रिय सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है। बीएलए की नियुक्ति से बूथ स्तर पर समन्वय स्थापित करने और मतदाता सूची से संबंधित कार्यों को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने में मदद मिलेगी। एसडीएम ने सभी प्रतिनिधियों से निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप सहयोग करने की अपील की। बैठक के माध्यम से एसडीएम प्रेरणा गौतम ने स्पष्ट किया कि एसएसआर-2027 की तैयारियों में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और सभी राजनीतिक दल समय से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।


