Kaushambi News: प्रतिबंध के बावजूद यमुना में कथित अवैध मछली शिकार, 40 पेटी मछली संग पिकअप पकड़ा

Kaushambi News: यमुना में प्रतिबंध के बावजूद कथित अवैध मछली शिकार, 112 पुलिस ने 40 पेटी मछली से लदा पिकअप पकड़ा, जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई।

Ansh Mishra
Published on: 28 July 2026 9:59 AM IST
Kaushambi News: प्रतिबंध के बावजूद यमुना में कथित अवैध मछली शिकार, 40 पेटी मछली संग पिकअप पकड़ा
X

Kaushambi Yamuna River News

Kaushambi News: पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के यमुना नदी स्थित कटरी डेढ़ावल घाट पर मछलियों के शिकार पर लागू प्रतिबंध के बावजूद कथित रूप से बड़े पैमाने पर अवैध मछली पकड़ने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सूचना पर मंगलवार देर रात डायल 112 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मछलियों से लदे एक पिकअप वाहन को कब्जे में लिया और चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद अन्य लोग फरार हो गए।

ग्रामीणों के अनुसार, कटरी डेढ़ावल घाट पर रात के समय लगातार मछलियों का शिकार किया जा रहा है। मंगलवार रात भी बड़ी मात्रा में मछलियां पकड़े जाने की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लगभग 40 पेटी मछलियों से लदे पिकअप वाहन को बरामद कर चालक सहित थाने पहुंचाया।

गौरतलब है कि 30 जून से गंगा और यमुना नदियों में मछलियों के शिकार पर प्रतिबंध लागू है। इस अवधि में मछलियों के प्रजनन को ध्यान में रखते हुए मत्स्य आखेट पर रोक लगाई जाती है। इसके बावजूद कथित तौर पर बड़े पैमाने पर मछली पकड़े जाने की घटना से प्रशासनिक निगरानी और प्रतिबंध के प्रभावी क्रियान्वयन पर सवाल उठ रहे हैं।ग्रामीणों ने मत्स्य विभाग और प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा प्रतिबंध अवधि में मछलियों का शिकार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बरामद मछलियां प्रतिबंध अवधि के दौरान ही पकड़ी गई थीं या पहले की थीं। साथ ही इस पूरे मामले में किन-किन लोगों की संलिप्तता है, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Ansh Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ansh Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, कौशांबीKaushambiAnshMishra@newstracksite.vocalwire.com

अंश कुमार मिश्रा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज एवं कौशाम्बी में कार्यरत हैं. वह 2018 से न्यूज ट्रैक अपना भारत के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें पत्रकारिता में कुल 10 साल का अनुभव है. उन्हें पॉलिटिकल और क्राइम बीट पर रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव है। न्यूज ट्रैक से पहले वह न्यूज इंडिया ,आज की खबर,IBC न्यूज 24 हरबात हिंदी दैनिक जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उनकी शैक्षिक योग्यता बीएससी, एमएससी है उन्हें कौशाम्बी कई संस्थानों एवं सरकारी कार्यालय की ओर से प्रशस्ति पत्र भी मिल चुका है।

Next Story