TRENDING TAGS :
Kaushambi पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई दरोगाओं की बदली तैनाती
Kaushambi News: कौशाम्बी में कई उपनिरीक्षकों और पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारी मिली है। चौकियों और थानों के साथ डायल 112 में भी दो पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
Kaushambi पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई दरोगाओं की बदली तैनाती (Photo- Social Media)
Kaushambi News: कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए कई उपनिरीक्षकों और पुलिसकर्मियों की तैनाती में बदलाव किया है। जारी आदेश के तहत पुलिसकर्मियों को अलग-अलग थानों और पुलिस चौकियों पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही दो पुलिसकर्मियों को डायल 112 में भी तैनात किया गया है।
कई दरोगाओं को अलग-अलग चौकियों पर भेजा गया
स्थानांतरण आदेश के अनुसार एसआई लाल साहब को करारी थाना से चायल पुलिस चौकी भेजा गया है। जगस्वरूप यादव को थाना संदीपनघाट से चौकी महंगांव की जिम्मेदारी दी गई है। राम बाबू को साइबर थाना से चौकी बिंदाव और अनिल पांडे को चौकी टेवा से चौकी मूरतगंज भेजा गया है।
इसी तरह लोकेंद्र शर्मा को महेवाघाट से चौकी टेवा भेजा गया है। शुभम सिंह को चौकी अषाढ़ा से चौकी सिराथू की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अंकित पांडेय को चरवा थाना से चौकी अषाढ़ा भेजा गया है। मुकेश यादव को चौकी भरवारी से कोखराज थाना भेजा गया है।
एसएसआई धर्मेंद्र सिंह को क्राइम इन्वेस्टिगेशन विंग भेजा
पुलिस व्यवस्था में किए गए इस बदलाव के तहत एसएसआई धर्मेंद्र सिंह को कोखराज थाने से क्राइम इन्वेस्टिगेशन विंग भेजा गया है। वहीं नितेश त्रिपाठी को चौकी भरवारी से महेवाघाट थाना की जिम्मेदारी दी गई है। इस फेरबदल के बाद अलग-अलग थानों और चौकियों पर पुलिसकर्मियों की नई तैनाती प्रभावी होगी।
महिला थाना और डायल 112 में भी तैनाती
महिला पुलिसकर्मी तहसीम बानो का भी स्थानांतरण किया गया है। उन्हें मंझनपुर थाना से महिला थाना भेजा गया है। इसके अलावा महेंद्र सिंह और अजय प्रताप को पुलिस लाइन से डायल 112 में तैनाती दी गई है।
पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के लिए बदलाव
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में किए गए इस स्थानांतरण का उद्देश्य पुलिसिंग को और प्रभावी बनाना है। नई तैनाती के जरिए अलग-अलग थानों और चौकियों की व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया गया है।


