Kaushambi News : कौशाम्बी रक्सौली हत्याकांड में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, एसपी खुद कर रहे निगरानी

Kaushambi News : कौशाम्बी के रक्सौली हत्याकांड में पुलिस ने जांच तेज की, एसपी सत्यनारायण प्रजापत खुद मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

Ansh Mishra
Published on: 19 May 2026 11:06 AM IST
Kaushambi News : कौशाम्बी रक्सौली हत्याकांड में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, एसपी खुद कर रहे निगरानी
X

Kaushambi News

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद के रक्सौली गांव के पास मिली महिला की रक्तरंजित लाश अब केवल एक हत्या नहीं, बल्कि कौशाम्बी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन चुकी है। इसी चुनौती को स्वीकार करते हुए पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत खुद पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जिले में लगातार बढ़ती पुलिस सक्रियता के बीच इस सनसनीखेज हत्याकांड को लेकर पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखाई दे रहा है।

एसपी मे दिए सख्त निर्देश

सूत्रों की मानें तो एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने घटना के बाद संबंधित अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि हत्या की गुत्थी को जल्द से जल्द सुलझाकर अपराधियों को कानून के शिकंजे तक पहुंचाया जाए। यही वजह है कि पश्चिम शरीरा पुलिस लगातार गांवों में दबिश, संदिग्धों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।

र्चा का विषय बनी एसपी की कार्यशैली

गौरतलब हो कि, कौशाम्बी में पिछले कुछ महीनों से एसपी सत्यनारायण प्रजापत की कार्यशैली चर्चा का विषय बनी हुई है। अपराध और यातायात दोनों मोर्चों पर उनकी सख्त रणनीति का असर जमीन पर दिखाई देने लगा है। चाहे सड़क सुरक्षा अभियान हो, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई हो या फिर हत्या जैसे गंभीर मामलों का खुलासा, हर बड़े ऑपरेशन में एसपी खुद सक्रिय भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं।

यहां रक्सौली हत्याकांड में भी पुलिस अधीक्षक लगातार फील्ड अधिकारियों से रिपोर्ट ले रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं और जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। घटनास्थल से लेकर मृतका के पारिवारिक व सामाजिक संबंधों तक हर पहलू की गहराई से जांच कराई जा रही है। पुलिस तकनीकी टीमों की मदद से कॉल डिटेल और मूवमेंट खंगाल रही है।

क्या कहते हैं लोग?

वहीं इसको लेकर इलाके के लोगों का कहना है कि एसपी सत्यनारायण प्रजापत के आने के बाद जिले में पुलिस की कार्यशैली बदली हुई नजर आ रही है। अपराधों के खुलासे में तेजी आई है और पुलिस की सक्रियता गांवों तक महसूस की जा रही है। यही कारण है कि रक्सौली जैसी बड़ी वारदात के बाद भी पुलिस लगातार कार्रवाई कर लोगों में भरोसा बनाए हुए है।

Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - raishalini910@gmail.com

Next Story