Kaushambi News: SP सत्य नारायण का अपराधियों पर सख्त प्रहार, 24 घंटे में 5 वांछित व 1 वारंटी गिरफ्तार

Kaushambi News: अपराधियों के खिलाफ अभियान में कौशाम्बी पुलिस ने 5 वांछित और 1 वारंटी को दबोचा, चोरी, दहेज उत्पीड़न और अपहरण मामलों में बड़ी कार्रवाई की।

Ansh Mishra
Published on: 11 Jun 2026 9:20 PM IST
SP Satya Narayan strikes hard on criminals, arrests 5 wanted and 1 on warrant in 24 hours
X

SP सत्य नारायण का अपराधियों पर सख्त प्रहार, 24 घंटे में 5 वांछित व 1 वारंटी गिरफ्तार (Photo- Newstrack)

Kaushambi News: कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कौशाम्बी पुलिस ने बीते 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 वांछित अभियुक्तों एवं 1 वारंटी को गिरफ्तार किया है। विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों द्वारा चोरी, दहेज उत्पीड़न, अपहरण तथा न्यायालय से संबंधित मामलों में वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

थाना पिपरी पुलिस ने चोरी की तीन घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए अल्बास उर्फ सहबाज पुत्र तसौर अली निवासी किसनी का पुरवा अरखा मुस्तकिल थाना ऊंचाहार, जनपद रायबरेली तथा हनुमान पुत्र रामभवन सिंह निवासी नूरपुर थाना पिपरी, जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का एक ई-रिक्शा, चांदी की पायल, एक जोड़ी कड़ा तथा 11,880 रुपये नकद बरामद किए।

थाना कोखराज पुलिस ने चोरी की चार घटनाओं का अनावरण करते हुए अंकित कुमार पुत्र पप्पू कुमार निवासी चिटकहना थाना संदीपनघाट, जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन, पीली धातु के दो घंटा तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई।

थाना सैनी पुलिस ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पत्नी की हत्या का प्रयास करने वाले शिवराम पुत्र बुद्दुन निवासी अजमतपुर वार्ड नंबर-05, नगर पंचायत अझुवा थाना सैनी, जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की।

थाना चरवा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित राम भवन पुत्र पराने निवासी उदाथी गढ़वा थाना चरवा, जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद किया।

थाना मोहब्बतपुर पइंसा पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में रोशन पुत्र राम प्रसाद निवासी मैदहाई थाना मोहब्बतपुर पइंसा, जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण ने कहा कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप है, जबकि आमजन में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत हुई है।

Ansh Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ansh Mishra

Next Story