Kaushambi : पति की प्रताड़ना से परेशान महिला ने कुएं में लगाई छलांग, पुलिस ने बचाकर अस्पताल पहुंचाया

Kaushambi News : कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र में पति की प्रताड़ना से परेशान महिला ने कुएं में छलांग लगा दी, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।

Ansh Mishra
Published on: 5 March 2026 8:06 AM IST
Kaushambi : पति की प्रताड़ना से परेशान महिला ने कुएं में लगाई छलांग, पुलिस ने बचाकर अस्पताल पहुंचाया
X

Kaushambi : पति की प्रताड़ना से परेशान महिला ने कुएं में लगाई छलांग

Kaushambi News : तिल्हापुर मोड कौशांबी पिपरी थाना क्षेत्र में बुधवार रात लगभग 8 बजे पति की प्रताड़ना से पीड़ित होकर एक महिला कुएं में कूद गई है पास से गुजर रहे राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए चायल सीएचसी में भर्ती कराया।महिला की पहचान मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर निवासी बबली पत्नी राजेश कुमार के रूप में हुई है। वह होली के दिन पिपरी थाना क्षेत्र के चायल पुलिस चौकी अंतर्गत लालापुर गांव में अपनी मौसी की बेटी के गांव सुरेश पुत्र हरी प्रसाद के यहां आई थी।

बताया जा रहा है कि बबली का अपने पति राजेश से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। गुस्से में आकर उसने घर के पास ही एक कुएं में छलांग लगा दी।कुएं के पास से गुजर रहे ईट भट्ठे के कर्मचारियों ने महिला के चिल्लाने की आवाज सुनी। पास जाकर देखने पर पता चला कि महिला कुएं में गिरी हुई है और मदद मांग रही है। उन्होंने तुरंत पिपरी थाना क्षेत्र की चायल चौकी पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही चायल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।

कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने महिला को कुएं से बाहर निकाला। गंभीर अवस्था में उसे एम्बुलेंस से चायल सीएचसी ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर महिला के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।चौकी प्रभारी चायल मनीष पाल ने बताया कि महिला का इलाज जारी है और उसके परिजन भी अस्पताल में मौजूद हैं।

Ansh Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ansh Mishra

Next Story