Krishnavataram Part 1 यूपी में हुई टैक्स फ्री, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की नातिन मुख्य एक्ट्रेस

Krishnavataram Part 1: The Heart (Hridayam) : कृष्णावतारम पार्ट 1 को उत्तर प्रदेश में किया गया टैक्स फ्री, जाने कौन हैं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की नातिन जो है इस फिल्म में एक्ट्रेस

Shikha Tiwari
Published on: 11 May 2026 12:58 PM IST
Krishnavataram Part Actress Sanskruti Patel
X

Krishnavataram Part 1 Tax Free In UP Governer Anandiben Patel Granddaughter Actress In Movie (Image Credit-Social Media)

Krishnavataram Part 1 : कृष्णावतारण पार्ट 1: द हार्ट (हृतयम) को दर्शकों द्वारा काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में विकास गुप्ता के भाई सिद्धार्थ गुप्ता ने भगवान श्री कृष्ण का किरदार प्ले किया है। उनके अलावा फिल्म में संकृति जयान, सुष्मिता भट्ट, निवासिनी कृष्णन लीड रोल में हैं। तो वहीं फिल्म का निर्देशन हार्दिक गज्जर ने किया है। फिल्म को काफी अच्छा रिव्यू क्रिटिक्स और जनता द्वारा मिला है। जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खास तोहफा दिया है। वहीं, फिल्म में लीड एक्ट्रेस में से एक राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की नातिन संस्कृति पटेल (संस्कृति जयाना) भी हैं। चलिए जानते हैं इनके बारे में

कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट (हृदयम) यूपी में हुई टैक्स फ्री (Krishnavataram Part 1: The Heart (Hridayam) Tax Free In UP)-

कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट (हृदयम)' को दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। जिसकी वजह से फिल्म को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है। यह निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रविवार को लखनऊ के लोक भवन में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग में भाग लेने के बाद लिया गया। राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार के उपलक्ष्य में विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था, जिसमें कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, उपस्थित लोगों में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक, कई मंत्रिमंडल मंत्री और अन्य निर्वाचित प्रतिनिधि शामिल थे। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, स्क्रीनिंग के दौरान सभागार "कृष्ण-कृष्ण" और "राधे-राधे" के नारों से गूंजता रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं मंच पर आकर कलाकारों और टीम को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने सूचना विभाग को राज्य के प्रत्येक जिले में विशेष स्क्रीनिंग आयोजित करने का निर्देश दिया ताकि युवा पीढ़ी भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से जुड़ सके।

सीएम योगीआदित्यनाथ जी ने एक्स पर पोस्ट भी किया। जिसमें उन्होंने लिखा- राज्यपाल श्रीमती @anandibenpatel जी, मैंने लखनऊ में आयोजित हिंदी फिल्म 'कृष्णावतारम' की विशेष स्क्रीनिंग में भाग लिया, जो योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण जी की दिव्य महिमा पर आधारित है। इस स्क्रीनिंग में कैबिनेट के माननीय सदस्य भी उपस्थित थे। इसमें आगे लिखा था, "इस अवसर पर फिल्म से जुड़े कलाकारों को भी सम्मानित किया गया। फिल्म 'कृष्णावतारम' उत्तर प्रदेश में कर-मुक्त रहेगी। फिल्म से जुड़े सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।"


कौन हैं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की नातिन संस्कृति पटेल (Who Is Governer Anandiben Patel Granddaughter Sanskruti Patel)-

बता दे कि Krishnavataram Part 1 में उत्तर प्रदेश की गवर्नर आनंदीबेन पटेल की नातिन संस्कृति पटेल (संस्कृति जयाना) ने भी अहम किरदार निभाया है। 7 मई 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म के माध्यम से संस्कृति जयाना ने सत्यभामा के किरदार से अपने करियर की शुरूआत बॉलीवुड में की है। संस्कृति पटेल आनंदीबेन पटेल की बेटी अनार पटेल और दमाद जयेश पटेल की बेटी हैं। जिन्होंने अपनी पढ़ाई लंदन में फैंशन मैनेजमेंट में पूरी करने के बाद एक फैशन मॉडल के तौर पर अपना करियर शुरू किया। 2003 में आई म्यूजिक वीडियो रूप राधा का में नजर आई थी।



कृष्णावतारम भाग 1 के बारे में (Krishnavataram Part 1 Plot)-

एक महाकाव्य भक्तिमय गाथा है। भगवान कृष्ण उर्फ ​​द्वारिकाधीश जिनका किरदार सिद्धार्थ गुप्ता ने निभाया है, द्वारका पहुंचते हैं, जिससे सत्राजित बहुत नाराज हो जाते हैं। सत्राजित की बेटी भामा जिसका किरदार संस्कृति जयना ने निभाया है, उनकी मुलाकात भगवान कृष्ण से होती है और वह उनसे प्रेम करने लगती है। भगवान कृष्ण की बहन सुभद्रा जिनका किरदार अक्षरा शिवकुमार ने निभाया है, भामा से मित्रता करती है और उन्हें बताती है कि वह अकेली नहीं है जो उनसे प्रेम करती है। फिर वह भामा को बरसाना की राधा जिनका किरदार सष्मिता भट ने निभाया है उनके बारे में और भगवान कृष्ण के साथ उनकी अधूरी प्रेम कहानी के बारे में बताती है। भामा आशा करती है कि एक दिन वह भगवान कृष्ण से विवाह कर सकेगी। लेकिन चीजे उनके अनुसार नहीं चलती हैं। आगे क्या होता है, यह जानने के लिए आपको पूरी फिल्म देखनी होगी।

Snigdha Singh

Snigdha Singh

Director : Content snigdhajimmc098@gmail.com

Hi! I am Snigdha Singh, Leadership role in Newstrack. Leading the editorial desk team with ideation and news selection and also contributes with special articles and features as well. I started my journey in journalism in 2017 and has worked with leading publications such as Jagran, Hindustan and Rajasthan Patrika and served in Kanpur, Lucknow, Noida and Delhi during my journalistic pursuits.

Next Story