TRENDING TAGS :
Kushinagar News: नीलगाय से टकराई बाइक, युवक की मौत, दुख में डूबा परिवार
Kushinagar News: कप्तानगंज-नौरंगिया मार्ग पर नीलगाय से बचने के प्रयास में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें आईं। परिवार में शोक का माहौल है।
नीलगाय से टकराई बाइक, युवक की मौत, दुख में डूबा परिवार (Photo- Newstrack)
Kushinagar News: कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के लौकरिया गांव निवासी 30 वर्षीय रामानंद की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। रामानंद परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनकी शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी और उनका छह माह का एक पुत्र है।
जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम को रामानंद अपने बहनोई के साथ गोरखपुर अपने मामा से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान कप्तानगंज-नौरंगिया मार्ग पर चरनीपुरन छपरा गांव के सामने अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई। नीलगाय को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया
हादसे में रामानंद गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके बहनोई को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। रामानंद की असमय मृत्यु से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि वह परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे, जिससे अब परिवार के समक्ष आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है।
रामानंद का दुधमुंहा बेटा रोते हुए मां को देख रहा है। उसे क्या पता कि उसका पालनहार दो वक्त भोजन जुटाने वाला इस दुनिया में नहीं रहा। बच्चे को देखकर लोगों के आंखों से बरबस आंसू निकल जा रहा है।


