TRENDING TAGS :
Kushinagar News: उत्कृष्ट कार्यों पर वैज्ञानिक डॉ. आलोक कुमार गुप्ता आम महोत्सव-2026 में सम्मानित
Kushinagar News: उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026 के आम क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में उत्कृष्ट योगदान और प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण के लिए वैज्ञानिक डॉ. आलोक कुमार गुप्ता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उत्कृष्ट कार्यों पर वैज्ञानिक डॉ. आलोक कुमार गुप्ता आम महोत्सव-2026 में सम्मानित (Photo- Newstrack)
Kushinagar News: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के वैज्ञानिक डॉ. आलोक कुमार गुप्ता को उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026 के तहत आयोजित आम क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्यों, महत्वपूर्ण योगदान और प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण वी. एल. मीणा ने उन्हें प्रदान किया।
लखनऊ में आयोजित समारोह में कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
यह सम्मान समारोह लखनऊ स्थित केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उद्यान एवं कृषि विपणन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार तथा उद्यान विभाग के निदेशक भानु प्रकाश राम सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी और कृषि वैज्ञानिक भी शामिल हुए।
कुशीनगर के वकनहा गांव के रहने वाले हैं डॉ. आलोक कुमार गुप्ता
डॉ. आलोक कुमार गुप्ता कुशीनगर जनपद के ग्राम वकनहा के निवासी हैं। वह श्रीमती कमला गुप्ता और पूर्व सहायक निदेशक एवं गन्ना विकास सलाहकार ओमप्रकाश गुप्ता के पुत्र हैं। वर्ष 2013-14 बैच के कृषि अनुसंधान सेवा अधिकारी डॉ. गुप्ता को इसी माह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली द्वारा वरिष्ठ वैज्ञानिक के पद पर पदोन्नत भी किया गया है।
उपलब्धि से गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल
डॉ. आलोक कुमार गुप्ता की इस उपलब्धि से उनके पैतृक गांव वकनहा सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों, शुभचिंतकों और परिजनों ने उन्हें इस सम्मान और पदोन्नति के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


