Kushinagar News: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सघन वृक्षारोपण, पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प

Kushinagar News: त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संयुक्त अभियान में अधिकारियों व कर्मचारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Mohan Suryavanshi
Published on: 12 July 2026 5:19 PM IST
tree planting, protection of plants under One Tree Mothers Name campaign
X

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सघन वृक्षारोपण, पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प (Photo- Newstrack)

Kushinagar News: पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रामकोला तथा उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को 'वृक्षारोपण महायज्ञ–2026 : एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के महाप्रबंधक (जीएम) यश राज सिंह एवं उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, गोरखपुर के साइंटिस्ट असिस्टेंट राममिलन वर्मा ने पौधारोपण कर किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया पौधारोपण

कार्यक्रम में जीएम (केन) प्रभु दयाल सिंह, फैक्ट्री मैनेजर मानवेन्द्र राय, एडिशनल जीएम (इंजीनियरिंग) अवधेश सिंह, डीजीएम (प्रोडक्शन) संजय कुमार तिवारी, डीजीएम (केन) बृजेश सिंह, एजीएम (प्रोडक्शन) आशीष सिंह, आनंद मिश्रा, प्रेम सिंह, दिलावर सिंह, अवधेश कुमार सहित विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण किया।


उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से साइंटिस्ट असिस्टेंट राममिलन वर्मा एवं जूनियर इंजीनियर नितीश कुमार ने पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन और वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का आह्वान किया।

वक्ताओं ने कहा कि 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मातृ सम्मान, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश देने वाला जन अभियान है। उन्होंने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प दोहराते हुए इसे जनभागीदारी से सफल बनाने की अपील की।

Mohan Suryavanshi
ABOUT THE AUTHOR

Mohan Suryavanshi

mohansuryavanshi@newstracksite.vocalwire.com
Next Story