Fazilnagar News: बरसात में डूबता फाजिलनगर बिजली उपकेंद्र, जीर्णोद्धार की मांग

Fazilnagar News: फाजिलनगर विद्युत उपकेंद्र में बारिश के दौरान जलभराव से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है, आयोग सदस्य ने मुख्यमंत्री से जल्द मरम्मत की मांग की।

Mohan Suryavanshi
Published on: 25 May 2026 3:42 PM IST
Fazilnagar electricity sub-center submerged in snowfall, demands restoration
X

बरसात में डूबता फाजिलनगर बिजली उपकेंद्र, जीर्णोद्धार की मांग (Photo- Social Media)

Kushinagar News: कुशीनगर । जनपद के विधानसभा फाजिलनगर अंतर्गत नगर पंचायत फाजिलनगर स्थित विद्युत उपकेंद्र की जर्जर स्थिति और बरसात के दौरान होने वाले जलभराव को लेकर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उपकेंद्र के शीघ्र जीर्णोद्धार की मांग की है।

बारिश शुरू होते ही विद्युत उपकेंद्र का परिसर में होता है जलभराव

भेजे गए पत्र में कहा गया है कि फाजिलनगर नगर पंचायत स्थित विद्युत उपकेंद्र का परिसर और भवन काफी नीचले स्तर पर बना हुआ है। बारिश शुरू होते ही पूरे उपकेंद्र परिसर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। कई बार थोड़ी सी बारिश में ही परिसर पानी से भर जाता है, जिससे विद्युत आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो जाती है।


उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में जलभराव के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति लंबे समय तक बाधित रहती है। इसका असर नगर पंचायत सहित आसपास के गांवों और बाजारों पर पड़ता है। बिजली कटौती से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है, वहीं व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित होती हैं। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि जलभराव की समस्या के चलते विद्युत उपकरणों के खराब होने का खतरा बना रहता है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय लोगों ने जीर्णोद्धार की मांग उठाई

स्थानीय लोगों ने भी लंबे समय से उपकेंद्र के ऊंचीकरण और जीर्णोद्धार की मांग उठाई है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि जनहित को देखते हुए फाजिलनगर विद्युत उपकेंद्र का शीघ्र जीर्णोद्धार कराया जाए, ताकि बरसात के मौसम में क्षेत्रवासियों को बिजली संकट से राहत मिल सके।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Publisher Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Experienced Hindi Journalist with 6 Years of Experience

Next Story