Kushinagar News: हर घर तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे, तिरंगे के साथ निकली भव्य यात्रा

Kushinagar News: कुशीनगर में हर घर तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारे गूंजे। तिरंगे के साथ निकली भव्य यात्रा में लोगों ने उत्साह से भाग लिया।

Mohan Suryavanshi
Published on: 12 Aug 2026 2:19 PM IST
Kushinagar News
X

Kushinagar News(Photo-Social Media)

Kushinagar News: भारतीय जनता पार्टी मंडल रामकोला की ओर से बुधवार को हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। जनता इंटर कॉलेज के प्रांगण से शुरू हुई यात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए शहीद चौक पहुंची। यहां से यात्रा पुन: जनता इंटर कॉलेज परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में विद्यालय परिवार का पूर्ण सहयोग रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विद्यालय के बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। यात्रा के मुख्य अतिथि रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड और विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत प्रतिनिधि सतीश चौधरी रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोहर गुप्ता ने की, जबकि संचालन मंडल महामंत्री प्रतीक श्रीवास्तव ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि देश की आजादी वीर शहीदों के त्याग और संघर्ष का परिणाम है। हर घर तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशवासियों, विशेषकर बच्चों और युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना है। साथ ही, नई पीढ़ी को स्वतंत्रता के महत्व और देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों के योगदान से परिचित कराना भी इसका उद्देश्य है।

यात्रा में पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव, दीपलाल भारती, अनूप कुमार श्रीवास्तव, प्रसिद्धनाथ दूबे, राधेश्याम पासवान, सुशीता पासवान, संदीप भारती, प्रेम तिवारी, चंद्रादित्य गोविन्द राव, रवींद्र प्रजापति, अवधेश चौबे, भानु प्रताप यादव, सुरेश यादव, राजेश लाल गौतम, आशीष तिवारी, सुभाष सिंह, निशांत शुक्ला, मृत्युंजय पांडेय, गोपाल तिवारी, प्रमोद यादव, नरेंद्र उपाध्याय, अमित दूबे, अमित गोविंद राव, शैलेश सिंह, राजेंद्र राव, शेषनाथ गोंड, राजकुमार चौबे, दिनेश गोंड, अखिलेश पाठक, जिला पंचायत सदस्य हरिलाल कुशवाहा, संजय उपाध्याय, कृष्ण मुरारी लाल, धनंजय गोंड, जमीर अहमद और मनोज गोविंद राव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नंदपाल, शिक्षक अरविंद कुमार सिंह, महेंद्र प्रसाद, अशोक कुमार यादव, मिथिलेश कुमार, मुकेश कुमार, राम अवध कुमार यादव, राधे गोविंद शाही, संतोष कुमार, बृजेश कुमार, देवेंद्र सिंह, हरवीर सिंह, अनिल कुमार बरनवाल, सुनील गोविंद राव, बैजनाथ मणि त्रिपाठी, हरिओम और इंद्रपाल सहित विद्यालय के शिक्षक, सभी मोर्चा अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Mohan Suryavanshi
ABOUT THE AUTHOR

Mohan Suryavanshi

mohansuryavanshi@newstracksite.vocalwire.com
Next Story