TRENDING TAGS :
Kushinagar News: पकड़ी बांगर गांव में 30 लाख की विकास परियोजनाओं का सांसद ने किया लोकार्पण-शिलान्यास
Kushinagar News: कुशीनगर के पकड़ी बांगर गांव में सांसद विजय कुमार दूबे ने 30 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने गांवों के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
Kushinagar News
Kushinagar News: विकास खंड रामकोला के ग्राम सभा पकड़ी बांगर में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे ने करीब 30 लाख रुपये लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे ने मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार योजना के तहत कंपोजिट विद्यालय परिसर में निर्मित इंटरलॉकिंग मार्ग, बाउंड्रीवाल एवं पेंटिंग कार्य का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उच्च प्राथमिक विद्यालय भवन में कराए गए फॉल्स सीलिंग एवं नवीनीकरण कार्य का भी उद्घाटन किया। इन विकास कार्यों पर लगभग 15 लाख रुपये की लागत आई है।इसके बाद सांसद ने ग्राम सभा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में सांसद निधि से बनने वाले विवाह भवन का शिलान्यास किया। इस भवन के निर्माण पर लगभग 15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गांवों में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। सरकार गांव, गरीब, किसान और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा अजय गोविंद राव तथा सदाशिव मणि त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कुणाल राव ने किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजीव राय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अनूप श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष मनोहर गुप्ता, दीपक पांडेय, एडीओ पंचायत प्रदीप मल्ल, एपीओ अभिषेक सिंह, सूरज तिवारी, सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, दिलीप वैश्य, मनोज सिंह, अनुज तिवारी, सुशील शर्मा, जितेंद्र राय, प्रेम तिवारी, रामकृपाल राय, धर्मेंद्र उपाध्याय, राजकुमार चौबे, सुशील सिंह, वीर बहादुर राय, ज्ञानवर्धन गोविंद राय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


