Kushinagar ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निरीक्षण में खुली व्यवस्था की पोल, हेल्थ सेंटर पर लटका मिला ताला

Kushinagar News: कुशीनगर के अमडरिया में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निरीक्षण में हेल्थ सेंटर बंद मिला और नालियां जाम मिलीं, अधिकारियों को सुधार के निर्देश।

Mohan Suryavanshi
Published on: 8 Sept 2026 9:19 PM IST
Kushinagar ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निरीक्षण में खुली व्यवस्था की पोल, हेल्थ सेंटर पर लटका मिला ताला
X

Kushinagar News: विकासखंड रामकोला की ग्राम पंचायत अमडरिया का मंगलवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत में साफ-सफाई व्यवस्था सामान्य रूप से ठीक मिली, लेकिन कई स्थानों पर नालियां जाम पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मौके पर मौजूद सफाई कर्मी को तत्काल नालियों की सफाई कराने के निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत में संचालित पीएचसी स्वास्थ्य केंद्र और हेल्थ/वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र पर कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। वेलनेस सेंटर पर ताला लगा हुआ था। ग्रामीणों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से शिकायत करते हुए बताया कि सेंटर नियमित रूप से नहीं खुलता है, जिसके कारण ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। जिस पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया

निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने ग्राम पंचायत में चल रहे मनरेगा कार्यों और विभिन्न परियोजनाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और मौके की स्थिति की जानकारी ली तथा जहां कमियां मिलीं, उन्हें तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी ने ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव को गांव में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने, नालियों की नियमित सफाई कराने तथा विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ समय से मिलना चाहिए। इस मौके पर विजय कुमार सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी प्रमोद कुमार, एडीओ पंचायत प्रदीप मल्ल, आदि उपस्थित रहे।

Mohan Suryavanshi
ABOUT THE AUTHOR

Mohan Suryavanshi

mohansuryavanshi@newstracksite.vocalwire.com
Next Story