TRENDING TAGS :
Kushinagar News: 71 लाख स्पाइस मनी धोखाधड़ी में फरार आरोपियों के घर धारा 82 नोटिस चस्पा
Kushinagar News: कुशीनगर में स्पाइस मनी लिमिटेड से 71 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में फरार दो आरोपियों के घर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बीएनएसएस धारा 82 का नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने निर्धारित समय में पेश होने का निर्देश दिया है।
Kushinagar News
Kushinagar News: स्पाइस मनी लिमिटेड से करीब 71 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे दो नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई तेज कर दी है। रामकोला पुलिस और साइबर क्राइम थाना नोएडा की संयुक्त टीम ने गुरुवार को आरोपियों के घर पहुंचकर बीएनएसएस की धारा 82 के तहत उद्घोषणा (नोटिस) चस्पा की तथा मुनादी कराकर निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय अथवा विवेचक के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया।
पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी सत्यवंत कुशवाहा और यशवंत कुशवाहा पुत्र मुखलाल, निवासी ग्राम कुसम्हा टोला भगौनापुरा, थाना रामकोला, जनपद कुशीनगर, के विरुद्ध स्पाइस मनी लिमिटेड की शिकायत पर करीब 71 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है। मामले की विवेचना साइबर क्राइम थाना नोएडा के निरीक्षक विंध्याचल तिवारी कर रहे हैं।संयुक्त पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मौजूदगी में आरोपियों के आवास पर न्यायालय की उद्घोषणा चस्पा की और मुनादी कराई।
नोटिस के माध्यम से दोनों आरोपियों को निर्धारित समय के भीतर न्यायालय अथवा विवेचक के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।पुलिस का कहना है कि यदि आरोपी तय समय के भीतर उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनके विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 84 के तहत संपत्ति कुर्क करने सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश और दर्ज मुकदमे के आधार पर की गई है।मामले की विवेचना अभी जारी है तथा आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगी।


