TRENDING TAGS :
Kushinagar News: धारदार हथियार से युवक की हत्या, शव सड़क पर रखकर परिजनों का प्रदर्शन
Kushinagar News: कुशीनगर में धारदार हथियार से युवक की हत्या के बाद परिजनों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की।
Kushinagar News(Photo-Social Media)
Kushinagar News: कसया थाना क्षेत्र के चुरावन छपरा गांव में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब 22 वर्षीय युवक का शव घर में बिस्तर पर खून से लथपथ मिला। युवक की धारदार हथियार से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की, लेकिन परिजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी होने तक शव पुलिस को सौंपने से इनकार कर दिया। आक्रोशित परिजनों ने शव को रामकोला-कसया मार्ग पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सड़क पर प्रदर्शन शुरू होने से मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया और मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।
स्थिति को देखते हुए कई थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया। एसडीएम, सीओ समेत पुलिस व प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। हत्या के कारणों और घटना में शामिल लोगों की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। युवक की हत्या से पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। परिजन आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
22 वर्षीय मोहित मद्धेशिया का शव सड़क के किनारे मिला था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि हत्या कर शव को लाकर फेंका गया था। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। पुलिस को काफी मशक्कत के युवक का शव मिला है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


