Kushinagar News: कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार; 4 युवकों की मौत

Kushinagar News: कुशीनगर के कसया-देवरिया मार्ग पर तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए।

Kumud Gupta
Published on: 20 Oct 2026 1:05 PM IST
Kushinagar News: कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार; 4 युवकों की मौत
X

social media image

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों को कभी न भरने वाला जख्म दे दिया। जिन घरों में अपनों के लौटने का इंतजार था, वहां अब मातम पसरा है। कसया-देवरिया मार्ग पर रामाभार पुल से कुछ दूरी पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार सभी सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चार युवकों की जान नहीं बच सकी।

दो युवकों ने मौके पर तोड़ा दम

घटना की सूचना मिलते ही कसया पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने 22 वर्षाय नितेश कुमार और 23 वर्षीय प्रदीप कुमार को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।

लेकिन हादसा इतना खतरनाक था कि गंभीर रूप से घायल अंकुर उर्फ आदित्य कन्नौजिया और गोलू उर्फ संजीव शर्मा ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई। वहीं, घायल अंकित की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। दो अन्य घायलों का इलाज कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

देवरिया के रहने वाले थे सभी युवक

पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए युवक देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के रहने वाले थे। घटना की सूचना मृतकों और घायलों के परिजनों को दे दी गई,हादसे में चार युवकों की मौत से उनके परिवारों में मातम पसरा है।

फिलहाल पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होने के कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

Kumud Gupta
ABOUT THE AUTHOR

Kumud Gupta

Mail ID - gkumud27@gmail.com Content Writergkumud27@gmail.com

I am currently pursuing a Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) and am a 5th Semester student at KITM Group of Institutions, Khatima, Uttarakhand. I have a strong interest in content writing, particularly on crime, politics, social issues, and history.

Next Story