TRENDING TAGS :
Kushinagar News: सलेमगढ़ की बेटी ने बढ़ाया मान, ICSSR में डिप्टी डायरेक्टर बनीं डॉ. उत्तरा सिंह
Kushinagar News: कुशीनगर के सलेमगढ़ की बेटी डॉ. उत्तरा सिंह को ICSSR में डिप्टी डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। इस उपलब्धि से जिले में खुशी की लहर है।
Kushinagar News(Photo-Social Media)
Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के सलेमगढ़ क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण उस समय आया, जब सलेमगढ़ स्टेट के स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह एवं श्रीमती विभा सिंह की सुपुत्री डॉ. उत्तरा सिंह को भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR), नई दिल्ली में डिप्टी डायरेक्टर पद पर नियुक्त किया गया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।
गौरतलब हो कि, डॉ. उत्तरा सिंह वर्तमान में इलाहाबाद विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। वह लंबे समय से उच्च शिक्षा और सामाजिक विज्ञान शोध के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों के कारण उन्हें देशभर में पहचान मिली है। उनके द्वारा लिखी गई दो दर्जन से अधिक पुस्तकें तथा शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय जर्नलों में प्रकाशित हो चुके हैं, जिन्हें अकादमिक जगत में काफी सराहा गया है।
बताया जाता है कि, डॉ. उत्तरा सिंह ने अपने शोध एवं शैक्षणिक कार्यों के माध्यम से सामाजिक विज्ञान के विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी नियुक्ति को शिक्षा और शोध जगत में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।उनकी सफलता से पूरे सलेमगढ़ क्षेत्र में गर्व और प्रसन्नता का माहौल है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि डॉ. उत्तरा सिंह की यह उपलब्धि युवाओं, विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। सलेमगढ़ के गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों एवं समाजसेवियों ने डॉ. उत्तरा सिंह तथा उनकी माताजी श्रीमती विभा सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


