TRENDING TAGS :
Kushinagar News: विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सपा नेताओं का हल्ला बोल, किया कसया तहसील का घेराव
Kushinagar News: महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक और सड़क निर्माण में देरी समेत कई मुद्दों को लेकर सपा नेताओं ने कसया तहसील का घेराव कर प्रदर्शन किया।
विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सपा नेताओं का हल्ला बोल, किया कसया तहसील का घेराव (Photo- Newstrack)
Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के विधान सभा कुशीनगर के पूर्व प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के युवा नेता राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी के नेतृत्व में सोमवार को विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कसया तहसील परिसर में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने महंगाई, बेरोजगारी, बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों, भ्रष्टाचार, नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, कसया-रामकोला सड़क निर्माण में हो रही देरी तथा अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में तहसील का घेराव कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान- समाजवादी पार्टी
इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे युवाओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी ने कहा कि प्रदेश और देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है। प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक होने से युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को युवाओं के हित में ठोस कदम उठाने चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
उन्होंने कसया-रामकोला सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग करते हुए कहा कि खराब सड़क के कारण क्षेत्रीय लोगों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही अधिवक्ताओं के खिलाफ हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
जनता की आवाज को दबाया जा रहा है - समाजवादी पार्टी
आपको बताते चलें कि, भीषण गर्मी और उमस के बावजूद प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। कार्यक्रम के अंत में नेता राजेश प्रताप राव ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।


