Lakhimpur Kheri Accident Breaking: गोला के बांकेगंज में ट्रैक्टर से बाइक भिड़ी, दो युवकों की मौत

Lakhimpur Kheri Accident News: लखीमपुर खीरी के बांकेगंज में तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।

Sharad Awasthi
Published on: 11 May 2026 9:01 PM IST
Lakhimpur Kheri Accident Breaking: गोला के बांकेगंज में ट्रैक्टर से बाइक भिड़ी, दो युवकों की मौत
X

Lakhimpur kheri News

Lakhimpur kheri News: लखीमपुर खीरी गोला क्षेत्र के बांकेगंज में सोमवार देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। कुछ ही देर में घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों युवक बाइक से किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान नमन शुक्ला पुत्र सुरेशचंद्र निवासी कुम्हारन टोला तथा आलेख पुत्र रामनिवास निवासी भारत भूषण कॉलोनी के रूप में हुई है। दोनों की मौत की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना के बाद दोनों शवों को बांकेगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर गोला नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली और प्रशासन से हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

Next Story