Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर में कार-बाइक भिड़ंत में तीन लोगों की मौत, परिवार बेहाल

Lakhimpur Kheri News: भीरा क्षेत्र में वरना कार और बाइक की जोरदार टक्कर में तीन युवकों की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, परिवारों में मातम।

Sharad Awasthi
Published on: 15 Nov 2025 3:46 PM IST
Three killed in car-bike collision in Lakhimpur, family disturbed
X

लखीमपुर में कार-बाइक भिड़ंत में तीन लोगों की मौत, परिवार बेहाल (Photo- Newstrack)

Lakhimpur Kheri News: भीरा लखीमपुर कार बाइक की हुई भिड़ंत में बाइक पर सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई वहीं एक गंभीर रूप से घायल को पुलिस द्वारा उसे जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां उसकी भी मौत हो गई।

बाइक-कार भिड़ंत में तीन लोगों की मौत

बाइक पर सवार तीन लोग पलिया की ओर से लखीमपुर की ओर जा रहे थे जहां रास्ते में भीरा के निकट जगदेवपुर नहर शाखा के पास सामने से आ रही वरना कार संख्या यू पी 14 बीके 2700 ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक के सड़क पर गिरने से 25 वर्षीय रोहित गुप्ता पुत्र प्रहलाद गुप्ता निवासी ग्राम पैराडिया तुला खीरी 35 वर्षीय हबीब पुत्र असगर अली निवासी ग्राम पहाड़ा पुर कोतवाली भीरा की दर्दनाक मौत हो गई।

वही संदीप शुक्ला पुत्र रामस्वरूप शुक्ला निवासी ग्राम बिजुआ घायल हो गया जिसे सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर लखीमपुर पहुंचाया जहां उसकी भी मौत हो गई।

कार बाइक की भिड़ंत इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया पुलिस ने दोनों शवो को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। इस घटना पर परिवार के लोगों का दुख के मारे बुरा हाल है।

1 / 4
Your Score0/ 4
Sharad Awasthi
ABOUT THE AUTHOR

Sharad Awasthi

Next Story