Lakhimpur Kheri News : धौरहरा में पागल सियार का आतंक, हमले में घायल राम सिंह की इलाज के दौरान मौत

Lakhimpur Kheri News : धौरहरा के सड़गड़ा गांव में पागल सियार के हमले में घायल राम सिंह की इलाज के दौरान मौत, ग्रामीणों में दहशत।

Shalini Rai
Published on: 10 May 2026 8:07 PM IST
Lakhimpur Kheri News : धौरहरा में पागल सियार का आतंक, हमले में घायल राम सिंह की इलाज के दौरान मौत
X

Lakhimpur Kheri News 

Lakhimpur Kheri News : धौरहरा क्षेत्र के ग्राम सड़गड़ा गाँव में पागल सियार के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सियार के हमले में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य ग्रामीण भी हमले में घायल होकर भय के साये में जी रहे हैं।जानकारी के अनुसार ग्राम सड़गड़ा निवासी राम सिंह (45 वर्ष) पुत्र चक्रदीन को बीते 18 अप्रैल को पागल सियार ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हमले में वह लहूलुहान हो गए थे,परिजनों द्वारा उनका लगातार इलाज कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ रेफर किया गया, जहां 7 मई को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

यही नही ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही इंद्रेश तथा बच्चूलाल भी सियार के हमले में घायल हुए हैं। सियार के लगातार हो रहे हमलों से पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर खेतों और रास्तों पर निगरानी कर रहे हैं ताकि किसी अन्य व्यक्ति पर हमला न हो सके, वही घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग भी हरकत में आ गया है। विभागीय टीम ने ग्रामीणों से सहयोग मांगते हुए पागल सियार को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए हैं।इस बाबत वन विभाग ने बताया कि मृतक के परिजनों ने घटना की जानकारी कई दिन बाद दी थी,शव का पीएम न होने की वजह से मौत के कारणों की पुष्टि भी नही हो पाई है,फिलहाल विभाग की एक टीम ने कांबिंग शुरू करते सियार की तलाश शुरू कर दी है।

Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - raishalini910@gmail.com

Next Story