Lakhimpur kheri News: बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारी को लेकर डीएम ने ली बैठक, दिए निर्देश

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 की तैयारियों को लेकर डीएम ने बैठक कर सभी केंद्रों पर सीसीटीवी, बायोमेट्रिक और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Sharad Awasthi
Published on: 29 May 2026 5:25 PM IST
Lakhimpur kheri News: बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारी को लेकर डीएम ने ली बैठक, दिए निर्देश
X

Lakhimpuri News

Lakhimpur Kheri News: उप्र संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2026-27 को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से 31 मई को होने वाली परीक्षा के लिए 11 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4445 अभ्यर्थी दो पालियों में परीक्षा देंगे। परीक्षा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक का संचालन एडीएम न्यायिक ब्रजपाल सिंह और डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र ने किया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि परीक्षा से संबंधित सभी मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी। परीक्षा केंद्र के 500 मीटर की परिधि में फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। किसी भी अभ्यर्थी को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लाने की अनुमति नहीं होगी। सभी केंद्र व्यवस्थापक सुनिश्चित करें कि केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं जैसे प्रकाश, फर्नीचर, पानी और शौचालय आदि उपलब्ध हों। यदि कहीं कोई कमी हो तो उसे समय रहते पूरा कर लिया जाए।

डीएम ने निर्देश दिया कि परीक्षा में विघ्न डालने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रवेश से पूर्व परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर प्रत्येक परीक्षार्थी की तलाशी ली जाए। परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक, ड्यूटी में लगे अधिकारी एवं कर्मचारी परीक्षा कक्ष के भीतर मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। परीक्षा के दिन सभी कक्षों के सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रहें।एएसपी पवन गौतम ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या परीक्षा में व्यवधान डालने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

11 केंद्रों पर दो पालियों में होगी प्रवेश परीक्षा

परीक्षा के जिला समन्वयक व वाईडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा 11 केंद्रों पर दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को दो पेपर अलग-अलग पालियों में देने होंगे। इस प्रवेश परीक्षा में 4445 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

जिला मुख्यालय पर अबुल कलाम आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज, भगवानदीन आर्य कन्या इंटर कॉलेज, धर्मसभा इंटर कॉलेज, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, जीआईसी, गुरुनानक इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, पीके इंटर कॉलेज, स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज और युवराज दत्त महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।बैठक में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से आए प्रतिनिधि, जिला समन्वयक डॉ. हेमंत पाल, उप नोडल अधिकारी डॉ. एस.पी. शुक्ल, डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र, सभी केंद्र प्रतिनिधि, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र पर्यवेक्षक, केंद्र प्रभारी, नोडल समन्वयक एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Shalini singh

Shalini singh

News Publisher Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story