Lakhimpur Kheri News: दुधवा में रोमांचक सफारी, पर्यटकों को एक साथ दिखे बाघ और विशालकाय गैंडे

Lakhimpur Kheri News: दुधवा नेशनल पार्क में जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को एक साथ बाघ और गैंडे के रोमांचक दीदार हुए।

Sharad Awasthi
Published on: 11 May 2026 8:34 PM IST
Lakhimpur Kheri News: दुधवा में रोमांचक सफारी, पर्यटकों को एक साथ दिखे बाघ और विशालकाय गैंडे
X

Dudhwa National Park

Lakhimpur Kheri News : दुधवा नेशनल पार्क इन दिनों वन्यजीव प्रेमियों के लिए जन्नत बना हुआ है। सोमवार सुबह की पाली में जंगल सफारी पर निकले पर्यटकों के लिए उस समय रोमांच की सीमा नहीं रही, जब उन्हें बाघ और विशालकाय गैंडे के एक साथ दीदार हो गए। लखनऊ से आए सैलानियों का दल वन्यजीवों को इतनी करीब पाकर खुशी से झूम उठा।

सुबह की पहली किरण के साथ जैसे ही सैलानियों की जिप्सी जंगल के भीतर दाखिल हुई कुछ ही दूरी पर बाघ सड़कों के किनारे टहलता नजर आया। बाघ को देखते ही सैलानियों की सांसें थम गईं और अगले ही पल लोग अपने मोबाइल व कैमरों से फोटो और वीडियो बनाने में जुट गए। बाघ के दीदार से उत्साहित सैलानी अभी आगे बढ़े ही थे कि गैंडा परियोजना क्षेत्र के पास एक विशाल गैंडा आराम से अपना भोजन करता हुआ दिखाई दिया। एक ही पारी में दो बड़े वन्यजीवों को देखना पर्यटकों के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं था।

लखनऊ से दुधवा घूमने आईं मिताली तिवारी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने देश के कई पर्यटन स्थलों की सैर की है लेकिन दुधवा नेशनल पार्क जैसी प्राकृतिक सुंदरता और घने जंगल कहीं और देखने को नहीं मिले। उन्होंने कहा, यहां आते ही हमें टाइगर और राइनो दोनों के दर्शन हो गए जिससे हमारा सफर यादगार बन गया है। दुधवा सबसे बेहतर और सुंदर है। हम लखनऊ जाकर अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को भी यहां आने की सलाह देंगे क्योंकि यहां की सफारी और जीव जंतुओं की विविधता अद्भुत है।

दुधवा में इन दिनों हो रही लगातार साइटिंग से पर्यटन कारोबारियों और पार्क प्रशासन के चेहरे भी खिले हुए हैं। गाइडों का कहना है कि इस समय जंगल में वन्यजीवों की सक्रियता बढ़ी हुई है, जिससे दूर दराज से आने वाले सैलानी काफी खुश होकर वापस लौट रहे हैं।

Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - raishalini910@gmail.com

Next Story