TRENDING TAGS :
Lakhimpur Kheri News: शांति भंग की आशंका में बारह लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया पेश
Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी में शांति भंग की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के तहत न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
Lakhimpur Kheri News(Photo-Social Media)
Lakhimpur Kheri News: क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ईसानगर पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते 12 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। ईसानगर पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के तहत अलग अलग गांवों से बारह लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। जिसमें समसुद्दीन, कमरुद्दीन, सीबा, रबीना, नसीरुद्दीन और खातून निवासी मोहल्ला कटरा कस्बा ईसानगर व पूतूलाल पुत्र प्रहलाद,अवधराम पुत्र बाबूराम, रामपाल पुत्र उमरावलाल निवासी चमारनपुरवा शंकरपुर एवं संगीता देवी पत्नी राममिलन, विनीता देवी पत्नी धर्मेन्द्र तथा अवधेश कुमार यादव पुत्र रामआधार निवासी टपरा बेलागढ़ी को गिरफ्तार कर सभी के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा के तहत कार्रवाई करते हुए चालान कर सम्बंधित न्यायालय भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह के साथ उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल मोहम्मद शोएब, कांस्टेबल पिंटू वर्मा, महिला कांस्टेबल नीतिका शर्मा तथा महिला कांस्टेबल अर्चना मौजूद रही। वही थानाध्यक्ष ने बताया कि इन लोगों के बीच विवाद और तनाव की स्थिति को देखते हुए कार्रवाई की गई। आशंका जताई गई थी कि विवाद बढ़ने पर क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।


