Lakhimpur Kheri News: ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी वैगनआर, पति-पत्नी समेत तीन की मौत

Lakhimpur Kheri Road Accident : लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी वैगनआर कार, पति-पत्नी समेत तीन की मौत, तीन लोग गंभीर घायल।

Sharad Awasthi
Published on: 16 Jun 2026 11:00 AM IST
Lakhimpur Kheri News: ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी वैगनआर, पति-पत्नी समेत तीन की मौत
X

Lakhimpur Kheri Road Accident News

Lakhimpur Kheri News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद में नेशनल हाईवे पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक वैगनआर कार पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रॉली में फंस गई और ट्रैक्टर चालक उसे करीब दो किलोमीटर तक घसीटते हुए मैगलगंज थाना क्षेत्र तक ले आया। हादसे में पति-पत्नी और एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना हरदोई के जहानीखेड़ा क्षेत्र में हुई। टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक को हादसे की जानकारी नहीं हो सकी और वह ट्रॉली में फंसी कार को लेकर आगे बढ़ता रहा। चपरतला क्षेत्र में मौजूद लोगों ने जब ट्रैक्टर-ट्रॉली को रुकवाया तब इस भीषण हादसे की जानकारी सामने आई। सूचना मिलते ही मैगलगंज पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

हादसे में सुल्तानपुर निवासी विमल सिंह पटेल (50), उनकी पत्नी वंदना सिंह (45) और अलिख्या वर्मा की मौत हो गई। वहीं विमल सिंह पटेल के बच्चे रूबी पटेल और वीर पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा उनके साले भी इस हादसे में घायल हुए हैं। सभी घायलों को पहले पसगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि घायल दो बच्चों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Sharad Awasthi
ABOUT THE AUTHOR

Sharad Awasthi

Next Story