TRENDING TAGS :
Lakhimpur Kheri News: 12 अक्टूबर को PCS, ACF, RFO परीक्षा के लिए डीएम ने कक्ष निरीक्षकों संग की बैठक
Lakhimpur Kheri News: 12 अक्टूबर को होने वाली राज्य सेवा परीक्षा के लिए निरीक्षकों को सख्त निर्देश, डीएम ने कहा- निष्पक्षता ही सर्वोच्च प्राथमिकता
Lakhimpur Kheri News ( Image From Social Media )
Lakhimpur Kheri News: 12 अक्टूबर को आयोजित होने वाली राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा एवं एसीएफ/आरएफओ (प्रारंभिक) परीक्षा के संबंध में बुधवार को गुरु नानक इंटर कॉलेज के सभागार में कक्ष निरीक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन एडीएम (न्यायिक) अनिल कुमार रस्तोगी ने किया।
बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी (डीएम) दुर्गा शक्ति नागपाल ने की। उन्होंने उपस्थित सभी निरीक्षकों को संबोधित करते हुए कहा, "आप सभी इस परीक्षा की रीढ़ हैं। आपकी एक छोटी सी चूक भी परीक्षार्थियों के भविष्य को प्रभावित कर सकती है।" डीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि परीक्षा से जुड़ी जिम्मेदारी अत्यंत संवेदनशील होती है, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य मानी जाएगी।
डीएम ने निर्देश दिए कि हर निरीक्षक को अपने दायित्वों की पूरी जानकारी होनी चाहिए। सभी को परीक्षा से पूर्व दिशा-निर्देशों का गहन अध्ययन करना होगा तथा केंद्र पर समय से पहुँचना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि "निष्पक्षता, पारदर्शिता और अनुशासन ही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।"एडीएम (न्यायिक) अनिल कुमार रस्तोगी ने कक्ष निरीक्षकों को उनके कार्य-दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने परीक्षा केंद्र पर प्रवेश, सीलिंग, उत्तर पुस्तिकाओं का संकलन और रिपोर्टिंग तक की हर प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि "सतर्कता और समयपालन ही निष्पक्ष परीक्षा की कुंजी है।"
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के समन्वयी पर्यवेक्षक ने भी निरीक्षकों को संबोधित करते हुए कहा, "आप सभी परीक्षा व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। आपकी सतर्कता और अनुशासन ही परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करेंगे।" उन्होंने यह भी कहा कि आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन अनिवार्य है, और किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।इस बैठक में प्रशिक्षु आईएएस मनीष धारवे, जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) विनोद कुमार मिश्रा, आयोग के समन्वयी पर्यवेक्षक सहित बड़ी संख्या में कक्ष निरीक्षक उपस्थित रहे।


