TRENDING TAGS :
Lakhimpur News: लखीमपुर में सामूहिक दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया। पुलिस ने देवकली रोड पुलिया के पास घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
Lakhimpur kheri News
Lakhimpur kheri News: लखीमपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त को सूचना मिलने के बाद पीड़िता को तत्काल जिला अस्पताल ले जाकर चिकित्सकीय उपचार कराया गया और उसकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई।
सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर विवेक तिवारी के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी।इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि तीनों आरोपी देवकली रोड पुलिया के पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी घटना के करीब 24 घंटे के भीतर की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिद्धार्थ पुत्र प्रशांत श्रीवास्तव (22), मधुमेश मिश्रा पुत्र राजनारायण मिश्रा (23) और विशु कनौजिया पुत्र सुशील कनौजिया (19) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तीनों बेगम बाग गढ़ी रोड, सदर कोतवाली, लखीमपुर के निवासी हैं।पुलिस ने मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, निरीक्षक संतोष कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक शिल्पी शुक्ला, कांस्टेबल राहुल कुमार, जागिन्दर, शीतला प्रसाद, विपिन पूनिया, रिजर्व कांस्टेबल अमन कुमार और अभिषेक दीक्षित शामिल रहे।


