TRENDING TAGS :
लखीमपुर स्कूल गोलीकांड से सनसनी! महिला टीचर की हत्या के बाद युवक ने भी दी जान, बच्चों में दहशत
Lakhimpur School Shooting: इस घटना में महिला टीचर सहित दोनों की मौत हो गई। गोलियों की आवाज सुनकर स्कूल में मौजूद मासूम बच्चे और शिक्षक सहम गए।
Lakhimpur School Shooting
Lakhimpur School Shooting: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर से आज सोमवार को एक बेहद झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुरा कोठी स्थित चिल्ड्रन्स एकेडमी स्कूल में गोलीकांड (School Shooting) से भयंकर रूप से बड़ा हड़कंप मच गया। यहां एक युवक ने स्कूल के अंदर महिला शिक्षिका को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली।
बता दे, इस घटना में महिला टीचर सहित दोनों की मौत हो गई। गोलियों की आवाज सुनकर स्कूल में मौजूद मासूम बच्चे और शिक्षक सहम गए।
स्कूल में घुसा युवक, महिला टीचर को लेकर दूसरी मंजिल पर गया
मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर स्कूल की छुट्टी से पहले लगभग 30 वर्षीय मोहम्मद सऊद अवैध असलहा लेकर स्कूल के अंदर दाखिल हुआ। बताया गया कि उसने पहले 28 साल के महिला शिक्षिका निशात फातिमा से बातचीत की। इसके बाद वह उन्हें बातों में लेकर स्कूल की दूसरी मंजिल पर ले गया।
दूसरी मंजिल पर ले जाने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर कुछ बहस हो हुई। इसके बाद युवक ने शिक्षिका पर ताबड़तोड़ दो फियरिंग कर दीं। गोली लगने के बाद निशात फातिमा लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गईं। इसके बाद युवक ने उसी असलहे से अपनी कनपटी पर गोली चला दी।
गोलियों की आवाज से स्कूल में मची भगदड़
स्कूल के अंदर अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई देने से बड़ी अफरा-तफरी मच गई। आवाज सुनकर शिक्षक और बच्चे अपने-अपने क्लासरूम से बाहर आए। जब लोगों ने दूसरी मंजिल पर जाकर देखा तो वहां दोनों के शव पड़े मिले। इस घटना के बाद स्कूल में डर का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
फॉरेंसिक टीम ने इकठ्ठा किये सबूत
शहर कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि घटनास्थल की जांच की जा रही है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम (Forensic Team) ने भी आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच पड़ताल कर रही है।
लगभग 1 साल से स्कूल में पढ़ा रही थीं निशात फातिमा
इस मामले में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ख्याति गर्ग ने मीडियाकर्मियों को बताया कि घटना सोमवार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे की है। उन्होंने बताया कि निशात फातिमा लगभग 1 साल से चिल्ड्रन्स एकेडमी स्कूल में शिक्षिका के तौर पर पढ़ा रही थीं।
एसपी के मुताबिक, मोहम्मद सऊद उनसे मिलने के लिए स्कूल पहुंचा था। दोनों सीढ़ियों के रास्ते ऊपर कॉरिडोर में गए और वहां बातचीत करने लगे। इसी दौरान युवक ने अपने बैग से तमंचा निकाला और निशात फातिमा पर गोली चला दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। गोली लगने से दोनों की मौत हो गई।
परिजनों से भी इकठ्ठा की रही जानकारी
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस दोनों मृतकों के परिजनों से भी जानकारी इकठ्ठा कर रही है। इसके साथ ही स्कूल में कहां-कहां CCTV कैमरे लगे हुए हैं, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।
फिलहाल पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और उपलब्ध जानकारी के आधार पर पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है। स्कूल में हुई इस गोलीबारी (Shooting Incident) के बाद इलाके में भी बड़ा हड़कंप का माहौल है।


