Lakhimpur Kheri News: मैलानी-नानपारा रेल प्रखंड के आमान परिवर्तन की उठी मांग

Lakhimpur Kheri News: पलियाकलां के व्यापारियों ने अजय मिश्र टेनी को ज्ञापन सौंपकर मैलानी-नानपारा रेल प्रखंड का जल्द आमान परिवर्तन कराने की मांग की।

Sharad Awasthi
Published on: 17 May 2026 8:00 PM IST
High demand for price change of Mailani-Nanpara railway block
X

मैलानी-नानपारा रेल प्रखंड के आमान परिवर्तन की उठी मांग: (Photo- Newstrack)

Lakhimpur Kheri News: पलियाकलां में नगर व्यापार मंडल कंछल गुट के पदाधिकारियों ने मैलानी-नानपारा रेल प्रखंड के आमान परिवर्तन की मांग को लेकर पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी को ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल की ओर से दिया गया यह ज्ञापन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को संबोधित था। व्यापारियों ने इस दौरान क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही रेल समस्या को प्रमुखता से उठाया और जल्द समाधान की मांग की।

मीटर गेज होने से यात्रियों को हो रही दिक्कत

व्यापारियों ने पूर्व मंत्री अजय मिश्र टेनी को बताया कि पूरे क्षेत्र में केवल मैलानी-नानपारा रेल प्रखंड ही ऐसा बचा है जो अभी भी मीटर गेज पर चल रहा है। जबकि आसपास की बाकी सभी रेल लाइनें ब्रॉड गेज में बदली जा चुकी हैं। ऐसे में इस रेल प्रखंड से यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी रेल लाइन की ट्रेनों की सुविधा नहीं मिल पा रही है। इससे यात्रियों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

हजारों लोग बड़ी रेल लाइन की सुविधा से वंचित

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि पलिया के अलावा संपूर्णानगर, निघासन, खजुरिया, चंदनचौकी, तिकुनियां और बेलरायां क्षेत्र के हजारों लोग आज भी बड़ी रेल लाइन की सेवा से वंचित हैं। लोगों को लंबी दूरी की यात्रा करने में काफी मुश्किल होती है और उन्हें कई जगह ट्रेन बदलनी पड़ती है। इससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है।

व्यापार पर पड़ रहा बुरा असर

व्यापारियों ने कहा कि बड़ी रेल लाइन की सुविधा न होने का सीधा असर यहां के व्यापार पर पड़ रहा है। व्यापार पूरी तरह प्रभावित हो गया है और कारोबारियों को लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है। उनका कहना था कि बेहतर रेल सुविधा न होने से माल ढुलाई और आवागमन में दिक्कतें आती हैं, जिससे व्यापारियों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।

बच्चों की पढ़ाई भी हो रही प्रभावित

ज्ञापन में यह भी बताया गया कि रेल सुविधा बेहतर न होने से बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। छात्रों को बाहर पढ़ाई के लिए आने-जाने में परेशानी होती है, जिससे शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। व्यापारियों ने मांग की कि मैलानी-नानपारा रेल प्रखंड का आमान परिवर्तन जल्द से जल्द पूरा कराया जाए ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।

कई पदाधिकारी रहे मौजूद

ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता, अमित महाजन, श्याम आनंद, जसवीर फ्लोरा, राजेश गुप्ता, जसपाल गहोनिया, फहीम अंसारी, आशीष गुप्ता, अंकित जैन, शोभित गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Next Story