TRENDING TAGS :
Lakhimpur Kheri News: नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला, पीड़ित परिवार ने सख्त कार्रवाई की मांग की
Lakhimpur kheri News: लखीमपुर खीरी के पसगवां क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Lakhimpur kheri News
Lakhimpur kheri News: जनपद के पसगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बरवर पुलिस चौकी इलाके में एक नौ वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत (तहरीर) पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
क्या है पूरा मामला?
पीड़िता के पिता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, उनकी नौ वर्षीय बेटी मोहल्ले में स्थित एक हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे समुदाय के एक युवक, जिसकी पहचान फरदीन के रूप में हुई है, ने बच्ची को जबरन अपना मोबाइल नंबर देने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने गलत नीयत से बच्ची के साथ छेड़छाड़ की और उसे डराया-धमकाया।बच्ची के शोर मचाने पर जब आस-पास के लोग जुटने लगे, तो आरोपी मौके से फरार हो गया।
परिजनों की मांग और पुलिस की कार्रवाई
घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने पहले स्थानीय चौकी और फिर पसगवां कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। पीड़िता के परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।"पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) समेत अन्य सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। वर्तमान में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।"मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई थी। घटना के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पसगवां गेट पर प्रदर्शन करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई के आश्वासन के बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
Next Story


