TRENDING TAGS :
Lakhimpur News: एनसीसी प्रशिक्षण कैंप कैडेट्स को दे रहा नेतृत्व, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का प्रशिक्षण
Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर के चंदनचौकी में आयोजित एनसीसी CATC 211 प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को परेड, फायरिंग, शस्त्र संचालन, मैप रीडिंग और नेतृत्व क्षमता का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
Lakhimpur Kheri News
Lakhimpur kheri News: 26 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC-211) का आयोजन कर्नल चित्रसेन के निर्देशन में चंदनचौकी स्थित प्रताप नारायण मिश्र स्मारक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को नेतृत्व, अनुशासन और टीमवर्क जैसे गुणों से सुसज्जित करना है। यह प्रशिक्षण छात्रों को सैन्य शिक्षा के माध्यम से नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक साबित होगा।
हालांकि एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ बुधवार शाम को हुआ था। प्रथम दिन प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कैडेट्स का परिचय लिया गया। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान आयोजित होने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं, जिम्नास्टिक, शस्त्र प्रशिक्षण, सलामी एवं फायरिंग अभ्यास आदि की जानकारी दी गई। दूसरे दिन खेलकूद सहित अन्य गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की गई। तीसरे दिन की शुरुआत परेड प्रशिक्षण, 0.22 रायफल वेपन ट्रेनिंग, फायरिंग अभ्यास एवं स्क्वाड ड्रिल के साथ हुई।शस्त्र प्रशिक्षण सत्र में कैडेट्स को शस्त्र संचालन, आत्मरक्षा और सतर्कता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इसके साथ ही मैप रीडिंग अभ्यास के माध्यम से दिशा ज्ञान, नक्शा अध्ययन एवं नेविगेशन से जुड़ी आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई।
शिविर अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम कैडेट्स के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। कैडेट्स ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।कैम्प कमांडिंग अधिकारी कर्नल चित्रसेन ने बताया कि CATC-211 कैंप के माध्यम से कैडेट्स को न केवल शारीरिक एवं मानसिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, बल्कि उन्हें सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय सेवा की भावना से भी परिचित कराया जा रहा है।26 यूपी बटालियन एनसीसी लखीमपुर एवं प्रताप नारायण मिश्र स्मारक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की संयुक्त टीम इस शिविर को प्रभावशाली और उद्देश्यपूर्ण बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है।


