Lakhimpur Kheri News: पलिया अस्पताल पहुंचा व्यापार मंडल, मरीजों को मिलेंगे कूलर-पंखे

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी के पलिया अस्पताल का व्यापार मंडल ने निरीक्षण किया। मरीजों की सुविधा के लिए जल्द कूलर और पंखे उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

Sharad Awasthi
Published on: 29 May 2026 9:35 PM IST (Updated on: 29 May 2026 9:36 PM IST)
Chamber of Commerce reaches Palia hospital, cooler-wings to meet patients
X

पलिया अस्पताल पहुंचा व्यापार मंडल, मरीजों को मिलेंगे कूलर-पंखे (Photo- Newstrack)

Lakhimpur Kheri News: पलियाकलां। नगर व्यापार मंडल पलिया (कंछल गुट) के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को अस्पताल अधीक्षक भारत सिंह की मौजूदगी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया। व्यापार मंडल की टीम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता में सहयोग का भरोसा भी दिया।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का अवलोकन

निरीक्षण के दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अल्ट्रासाउंड कक्ष, पैथोलॉजी लैब, ओपीडी, महिला वार्ड, जनरल वार्ड, लेबर रूम तथा नवजात शिशु वार्ड सहित विभिन्न विभागों का अवलोकन किया। अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं और साफ-सफाई व्यवस्था की सराहना करते हुए उन्होंने चिकित्सा कर्मियों के प्रयासों की प्रशंसा की।

हालांकि भीषण गर्मी के बीच वार्डों में भर्ती मरीजों की परेशानियों पर भी चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान कुछ वार्डों में कूलर, पंखे और एग्जॉस्ट फैन खराब पाए गए, जिससे विशेष रूप से महिला मरीजों और नवजात शिशुओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर व्यापार मंडल ने सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए अस्पताल प्रशासन को जल्द ही नए कूलर और पंखे उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

अस्पताल अधीक्षक भारत सिंह ने व्यापार मंडल के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि अस्पताल में मौजूद अन्य छोटी-मोटी समस्याओं को भी शीघ्र दूर कर लिया जाएगा, जिससे मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि अस्पताल समाज की साझा संपत्ति है और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में सभी की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से भी अस्पताल की सुविधाओं के संरक्षण और सहयोग की अपील की।

इस अवसर पर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता, महामंत्री जसवीर फ्लोरा, कोषाध्यक्ष श्यामानंद, उपाध्यक्ष देवेंद्र अरोड़ा, रमेश बाजपेई, एजाज अली, फिरोज खान, नारायण दास जिंदल, नीरज गोयल, सचिन बंसल, पवन गर्ग सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Publisher Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Experienced Hindi Journalist with 6 Years of Experience

Next Story