TRENDING TAGS :
Lakhimpur Kheri News: पलियाकलां में तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ
Lakhimpur kheri News: लखीमपुर के पलियाकलां में अंबेडकर पार्क में तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में लगभग दो दर्जन टीमें हिस्सा ले रही हैं।
Lakhimpur kheri News
Lakhimpur Kheri News: चंदनचौकी स्थित रामनगर तिराहे के अंबेडकर पार्क में महाराणा प्रताप की स्मृति में पी गोपीचंद बैडमिंटन क्लब रामनगर द्वारा तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी एवं युवा व्यापारी महेंद्र बंसल मोनू ने फीता काटकर किया।
क्लब अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता में निघासन, तिकुनिया, सिंगाही, मोहम्मदी, पलिया, लखीमपुर, चंदनचौकी सहित लगभग दो दर्जन टीमें भाग ले रही हैं। विजेता टीम को 5100 रुपये, उपविजेता टीम को 3100 रुपये तथा तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 1500 रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।उद्घाटन मैच रायफल्स क्लब लखीमपुर के मिट्ठू राणा और पी गोपीचंद क्लब रामनगर के यश राणा के बीच खेला गया, जिसमें रायफल्स क्लब ने 21-16 और 21-19 से जीत दर्ज की।
मैच के दौरान रेफरी की भूमिका विश्वनाथ वर्मा ने निभाई, स्कोरिंग सूरज सिंह राणा ने की तथा कमेंट्री अभिषेक गुप्ता ने की। इस अवसर पर क्लब पदाधिकारी योगेश राणा, राहुल सिंह, मंत्री लाल राणा, आकाश भारती, साहिल, इदरीश, दीपक गुप्ता सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।


