Lakhimpur पलिया में 88 हजार की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बाइक और मोबाइल भी बरामद किया

Lakhimpur News : पलिया पुलिस ने 88 हजार की स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया, बाइक और मोबाइल भी बरामद कर आरोपी को भेजा जेल

Sharad Awasthi
Published on: 31 May 2026 9:01 PM IST
Lakhimpur पलिया में 88 हजार की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बाइक और मोबाइल भी बरामद किया
X

Lakhimpur News 

Lakhimpur Kheri : पलिया पुलिस के द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान 22.50 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 88 हजार रुपये बताई जा रही है।

पलिया थाना पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्धों की तलाश में मुस्तैद थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी करके एक संदिग्ध को दबोचा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान बलराम सिंह पुत्र रामभरत, निवासी मोहल्ला रंगरेजान के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले भी पलिया थाने में आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस के तहत मामले दर्ज हैं।

पुलिस टीम ने मौके से स्मैक के अलावा तस्कर के पास से एक मोबाइल फोन और नशीले पदार्थों की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया है। कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामजीत यादव, हेड कांस्टेबल जय प्रकाश यादव, अनुज कुमार गोलियान, कांस्टेबल अतुल त्रिपाठी, रामभूल वर्मा और सुनील रावत शामिल रहे।

Shalini Rai

Shalini Rai

News Publisher Mail ID - raishalini910@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story