Lakhimpur Kheri News: पलिया में 71 जोड़ों का सामूहिक विवाह, भव्य आयोजन संपन्न

Lakhimpur Kheri News:रामलीला मेला मैदान में प्राचीन हनुमान मठिया समिति के तत्वावधान में 71 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, 5 अप्रैल को विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

Sharad Awasthi
Published on: 4 April 2026 9:28 PM IST
couples get married in Palia, grandly organized
X

पलिया में 71 जोड़ों का सामूहिक विवाह, भव्य आयोजन संपन्न (Photo- Newstrack)

Lakhimpur Kheri News: पलियाकलां-खीरी। प्राचीन हनुमान मठिया मंदिर समिति की ओर से शहर के रामलीला मेला मैदान परिसर में 71 जोड़ों के सामूहिक विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जयमाल और अंगूठी पहनाने की रस्म अदायगी की गई। सभी जोड़ों को समिति की तरफ से अलमारी, बेड समेत अन्य सामान भी वर-वधू को दिया गया।

हर साल की तरह इस वर्ष भी पलिया मेला मैदान परिसर में श्री बालाजी जन्मोत्सव को लेकर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत दो अप्रैल दिन गुरुवार को शोभायात्रा व हनुमान जन्मोत्सव तीन अप्रैल शुक्रवार को बालाजी की चौकी, चार अप्रैल शनिवार को सामूहिक विवाह, पांच अप्रैल दिन रविवार को विशाल भंडारा व छह अप्रैल दिन सोमवार को अमृतमय भंडारा प्रसाद वितरण का आयोजन किया जा रहा है।


इसी क्रम में 4 अप्रैल दिन शनिवार को मेला मैदान परिसर में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में निघासन, पलिया समेत विभिन्न स्थानों से रजिस्ट्रेशन कराने वाले 71 जोड़ों का विधिविधान से विवाह कराया गया। विवाह की रस्म से पहले वर-वधू ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई उसके बाद जयमाल का कार्यक्रम हुआ। फिर विधिविधान से विवाह की रस्मों को पूरा कराया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर वर वधू को आर्शीवाद दिया। इस दौरान समिति की ओर से अलमारी, बेड, गद्दा समेत विभिन्न सामान भी जोड़ों को दिया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के सेवादार लगे रहे। सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय सचिव व एडवोकेट अमित महाजन ने किया।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Next Story