Lakhimpur Kheri News: पीएम विकसित भारत रोजगार योजना से श्रमिकों को मिला आर्थिक संबल

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी में पीएम विकसित भारत रोजगार योजना कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग हुई, 15 श्रमिक परिवारों को दो-दो लाख और अन्य लाभार्थियों को सहायता राशि मिली।

Sharad Awasthi
Published on: 19 Jun 2026 10:06 PM IST
PM Viksit Bharat Rojgar Yojana gets workers economic empowerment
X

पीएम विकसित भारत रोजगार योजना से श्रमिकों को मिला आर्थिक संबल (Photo- Newstrack)

Lakhimpur Kheri News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में पीएम विकसित भारत रोजगार योजना (PM Viksit Bharat Rozgar Yojana) के अंतर्गत शुक्रवार देर शाम कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार (Atal Sabhagar) में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग का आयोजन किया गया। बड़ी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री का संबोधन प्रसारित हुआ, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लाभार्थी और अधिकारी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान सभागार में मौजूद लाभार्थियों के चेहरों पर उम्मीद और विश्वास की झलक दिखाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता (Arvind Gupta), जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह (Anjani Kumar Singh) और मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) ने किया। कार्यक्रम का संयोजन सहायक श्रमायुक्त मयंक सिंह (Mayank Singh) ने किया।

श्रमिकों को आत्मनिर्भर बना रही हैं सरकार की योजनाएं

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के नेतृत्व में श्रमिकों के कल्याण के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाएं जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का भी कार्य कर रही हैं। उन्होंने लाभार्थियों से अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित बनाने की अपील की।

युवाओं और श्रमिकों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि पीएम विकसित भारत रोजगार योजना युवाओं और श्रमिकों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे उन्हें नए अवसर और आगे बढ़ने के लिए नई ऊर्जा मिल रही है।

वहीं मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने इस योजना को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बताते हुए कहा कि यह श्रमिकों और युवाओं को आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ाने में मील का पत्थर साबित हो रही है।

15 श्रमिक परिवारों को मिली दो-दो लाख रुपये की सहायता

कार्यक्रम के दौरान निर्माण कामगार मृत्यु व दिव्यांगता सहायता योजना (Construction Worker Death and Disability Assistance Scheme) के अंतर्गत उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (UP Building and Other Construction Workers Welfare Board) की ओर से 15 पीड़ित श्रमिक परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रत्येक लाभार्थी परिवार को दो-दो लाख रुपये की दर से सहायता राशि प्रदान की। अधिकारियों ने कहा कि यह सहायता संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करेगी। मातृत्व, शिशु और बालिका सहायता योजना के तहत वितरित किए गए चेक

श्रमिक कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मातृत्व, शिशु व बालिका मदद योजना (Maternity, Infant and Girl Child Assistance Scheme) के अंतर्गत 10 श्रमिक लाभार्थियों को भी सहायता राशि प्रदान की गई।

लाभार्थियों को 20 हजार रुपये से लेकर 31 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन एवं सहायता राशि के चेक और स्वीकृति पत्र सौंपे गए। इस दौरान अधिकारियों ने लाभार्थियों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित और सुदृढ़ बनाने की अपील की।

श्रमिक कल्याण और आत्मनिर्भरता पर रहा जोर

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना नहीं बल्कि श्रमिकों और उनके परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना भी है। विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक मजबूती प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। लाभार्थियों ने भी योजनाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी सहायता से जरूरतमंद परिवारों को कठिन समय में राहत मिलती है और भविष्य के लिए नई उम्मीद भी मिलती है।

Sharad Awasthi
ABOUT THE AUTHOR

Sharad Awasthi

Next Story