Lakhimpur Kheri News : पलिया में दिखा दुर्लभ चंद्रनाग, रेस्क्यू कर दुधवा जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया

Lakhimpur Kheri News : पलियाकलां के खुशीपुर गांव में दिखे दुर्लभ चंद्रनाग सांप को रेस्क्यू कर सुरक्षित दुधवा जंगल में छोड़ा गया।

Sharad Awasthi
Published on: 10 May 2026 9:10 PM IST
Lakhimpur Kheri News : पलिया में दिखा दुर्लभ चंद्रनाग, रेस्क्यू कर दुधवा जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया
X

Chandranag Snake

Lakhimpur Kheri News : पटिहन क्षेत्र के ग्राम खुशीपुर में शनिवार शाम दिखे दुर्लभ सांप चंद्रनाग को रेस्क्यू करके जंगल में सुरक्षित छोड़ दिये जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। सांप के फन पर बने निशान को देखकर गांव के लोग डर गए थे।सांप के दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने वन्य जीव सेवा मानव सेवा संस्था के प्रभारी राम गोविंद को सूचना दी। राम गोविंद रेस्क्यू टीम के साथ गांव पहुंचे और अरुण कुमार के घर के पास से सांप को रेस्क्यू कर लिया। इसके बाद उसे सुरक्षित नहर किनारे दुधवा के जंगल में छोड़ दिया गया।

पकड़े गए सांप को स्थानीय भाषा में चंद्र नाग कहा जाता है। यह एक दुर्लभ प्रजाति का सांप है। इसका नाम मूनकोलेड कोबरा बताया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सांप बहुत कम ही दिखाई देता है। यह सांप जहरीला होता है और प्राय: अंधेरे में निकलता है। कीड़े मकोड़े इसका प्रिय भोजन हैं।राम गोविंद ने गांव वालों को इस सांप के बारे में जानकारी दी और उन्हें बताया कि यह चंद्र नाग जहरीला सांप है।

सांप हमारे पर्यावरण का हिस्सा हैं इनको कभी नहीं मारना चाहिए। कभी कोई सांप काटे तो सीधे अस्पताल जाएं और झाड़ फूक के चक्कर में न पड़े। यह सांप पलिया क्षेत्र में बसही व संपूर्णानगर में ज्यादा दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कहीं पर कभी भी कैसा भी कोई भी सांप दिखे तो जहरीला है या नहीं है इस सबके चक्कर में न पड़कर सीधे रेस्क्यू टीम को सूचना दें। वह सांप को सुरक्षित उसके प्राकृतिक निवास तक छोड़ देगी।

Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - raishalini910@gmail.com

Next Story