TRENDING TAGS :
Lakhimpur Kheri News: सलूकापुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, कर्मचारियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
Lakhimpur kheri News: दुधवा टाइगर रिजर्व के सलूकापुर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉक्टरों की टीम ने टीबी सहित अन्य बीमारियों की जांच कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया।
Lakhimpur kheri News
Lakhimpur kheri News: दुधवा टाइगर रिजर्व के सलूकापुर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शामिल डॉक्टरों की टीम ने मौजूद कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा बीमारियों से संबंधित दवाओं का निःशुल्क वितरण किया।दुधवा टाइगर रिजर्व बेशकीमती वृक्षों एवं वन्य जीवों की बहुलता के कारण अति संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। इसकी सुरक्षा के लिए विशेषकर मानसून सत्र में बेहतर पेट्रोलिंग, मॉनिटरिंग, मानव-वन्य जीव संघर्ष जैसी परिस्थितियों से निपटने एवं रेस्क्यू ऑपरेशन में यहां मौजूद 25 राजकीय हाथियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इन हाथियों की देखरेख के लिए महावत, चराकटर एवं अन्य कर्मचारी तैनात हैं।
राजकीय हाथियों में किसी बीमारी के संक्रमण की स्थिति में कर्मचारियों तक संक्रमण फैलने की आशंका को देखते हुए, हाथियों की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी देखरेख कर रहे कार्मिकों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु शिविर आयोजित कराने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी, लखीमपुर खीरी से अनुरोध किया गया था।मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर नामित चिकित्साधिकारी डॉ. प्रमोद रावत के नेतृत्व में तथा अंकित दीक्षित सहित चिकित्सकीय टीम द्वारा कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान विशेष रूप से टीबी जैसी संवेदनशील बीमारियों के लक्षणों एवं अन्य आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई।
स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जगदीश आर, उपनिदेशक दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर महावीर सिंह, वन्य जीव प्रतिपालक दुधवा, दीपक कुमार पाण्डेय, उप प्रभागीय वनाधिकारी बेलरायां, पशु चिकित्सक डॉ. मोहम्मद तलहा, फार्मासिस्ट संदीप कुमार, सुरेन्द्र कुमार एवं उप क्षेत्रीय वन अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।परीक्षण के दौरान दक्षिण सोनारीपुर रेंज के साथ-साथ बेलरायां एवं पर्यटन रेंज के राजकीय हाथियों से संबंधित स्टाफ भी मौजूद रहा।
नए ट्रैक्टर को वाहिनी की सेवा में किया गया शामिल
39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट रविन्द्र कुमार राजेश्वरी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर नए ट्रैक्टर को वाहिनी की सेवा में शामिल किया।इस अवसर पर कमांडेंट ने कहा कि नए ट्रैक्टर के शामिल होने से वाहिनी के विभिन्न प्रशासनिक एवं दैनिक कार्यों का संचालन अधिक सुगमता एवं दक्षता के साथ किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि आधुनिक संसाधनों का समावेश बल की कार्यक्षमता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।पूजा-अर्चना कार्यक्रम के दौरान वाहिनी के अन्य अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी एवं बल के जवान मौजूद रहे।


