Lakhimpuri Kheri News: ताइक्वांडो खिलाड़ियों में कलर बेल्ट, प्रमाण पत्रों का किया गया वितरण

Lakhimpuri Kheri News: ताइक्वांडो खिलाड़ियों को कलर बेल्ट और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया गया और प्रशिक्षण के महत्व पर जोर दिया गया।

Sharad Awasthi
Published on: 18 May 2026 7:50 PM IST
Lakhimpuri Kheri News
X

Lakhimpuri Kheri News(Photo-Social Media)

Lakhimpuri Kheri News: शहर के रामलीला मेला मैदान में आयोजित ताइक्वांडो एकेडमी के कलर बेल्ट प्रमोशन कार्यक्रम में खिलाड़ियों का उत्साह और आत्मविश्वास देखने लायक रहा। कार्यक्रम के दौरान बेल्ट टेस्ट में सफल खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उन्हें नई बेल्ट और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। आयोजन का उद्देश्य खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना और खेल के प्रति उनकी रुचि को मजबूत करना था।

कार्यक्रम में चीफ कोच प्रदीप कुमार और पलिया कोच अरूण तिवारी ने खिलाड़ियों को बेल्ट पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पलिया ताइक्वांडो एकेडमी के खिलाड़ी अरहम रंजन, अरिहंत रंजन और कुशाग्र प्रजापति को ब्लैक बेल्ट प्रमाण पत्र देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को मिले यह प्रमाण पत्र कुकीवान हेड क्वार्टर, कोरिया द्वारा जारी किए जाते हैं, जिन्हें ताइक्वांडो जगत में अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त है।

कोचों ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन ही उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाता है। उन्होंने बच्चों को नियमित अभ्यास और खेल भावना बनाए रखने की सलाह दी। कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बच्चों की उपलब्धियों पर अभिभावकों में भी खुशी का माहौल दिखाई दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सीनियर खिलाड़ियों चंदन कुमार, उत्कर्ष सिंह और कृष्णा वर्मा सहित कई खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो की विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन भी किया, जिसे देखकर उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका हौसला बढ़ाया।

इस अवसर पर लखीमपुर ताइक्वांडो संघ के उपाध्यक्ष Dinesh Verma, कल्पना झा तथा बलदेव वैदिक विद्यालय के प्रधानाचार्य D L Bhargava भी मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया तथा कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Mail ID - theanjalisonisoni111@gmail.com

Next Story