Lakhimpur News: खेत में बेहोश मिले युवक की मौत, गर्मी बनी वजह

Lakhimpur News: लखीमपुर के पसगवां क्षेत्र में खेत पर काम करने गए 35 वर्षीय युवक की बेहोश होने के बाद मौत हो गई। चिकित्सकों ने अत्यधिक गर्मी और संभावित हार्ट अटैक की आशंका जताई।

Shraddha
Published on: 27 Jun 2026 8:03 PM IST
Youth dies from heat stroke
X

 खेत में बेहोश मिले युवक की मौत, गर्मी बनी वजह (Photo- Newstrack)

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर के पसगवां थाना क्षेत्र के गांव महदूदा में खेत पर पानी लगाने गए एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। शनिवार को सुदीप चौहान पुत्र प्रभात सिंह अपने गन्ने के खेत में बेहोश पाए गए थे। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पसगवां ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चिकित्सकों ने बताया अत्यधिक गर्मी और संभावित हार्ट अटैक को मौत का कारण बताया है। परिजनों के अनुसार, सुदीप शनिवार को खेत की देखभाल करने गए थे। दोपहर लगभग 2 बजे उन्हें खेत में बेहोशी की हालत में देखा गया, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी थी, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

मृतक सुदीप चौहान अपने पीछे पत्नी रीतू (25) और पांच वर्षीय बेटी वसुधा को छोड़ गए हैं। परिवार में इस आकस्मिक घटना से गहरा सदमा है। ग्रामीणों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर दुख व्यक्त किया।

पसगवां पुलिस ने परिजनों का प्रार्थना पत्र लेकर उनके बयान दर्ज कर लिए हैं। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम से इनकार किए जाने के कारण फिलहाल प्राथमिक जानकारी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Shraddha
ABOUT THE AUTHOR

Shraddha

Next Story