TRENDING TAGS :
Lucknow Bulldozer Action: ठाकुर की जुबान है...चैंबर तोड़ा तो लटक जाऊंगा..., लखनऊ बुलडोजर एक्शन के बीच युवा वकील ने दी चेतावनी
Lucknow Bulldozer Action: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को जिला कचहरी के पास बने अवैध चैंबरों को हटाने की कार्रवाई की गयी।
Lucknow Bulldozer Action
Lucknow Bulldozer Action: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को जिला कचहरी के पास बने अवैध चैंबरों को हटाने की कार्रवाई की गयी। नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची और अवैध चैंबरों को जमींदोज कर दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। बुलडोजर एक्शन के विरोध में वकील सड़क पर उतर गये और नारेबाजी करने लगे। जिसके बाद पुलिस और वकीलों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। इस बीच बुलडोजर की कार्रवाई के दौरान एक वकील ने खुद को अपने चैंबर में बंद कर लिया और फांसी का फंदा तैयार करने लगा।
युवा वकील फंदा तैयार करते हुए सीधे धमकी देने लगा। उसने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मेरे चैंबर में बुलडोजर चलाया गया तो फांसी लगा लूंगा। ठाकुर की जुबान है। वकील की इस तरह की धमकी सुन वहां मौजूद लोगों की हड़कंप मच गया। युवा वकील के साथ एक महिला वकील भी थी। बताया जा रहा है कि वह उसकी बहन थी। रोते हुए युवा वकील ने नगर निगम की टीम को काफी विनती की। लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो उसने साफ चेतावनी डे डाली। वकील ने चिल्लाते हुए कहा कि अगर उसके चैंबर पर बुलडोजर चलाया गया तो वह फांसी पर झूल जाएगा। ठाकुर की जुबान है। वह चैंबर में फांसी का फंदा तैयार करता हुए दिखायी दिया। महिला वकील ने भी कहा कि अगर यह कार्रवाई की गयी तो वह भी अपने भाई के साथ फंदे पर लटकर जान दे देगी।
हाईकोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई
उल्लेखनीय है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के बाद लखनऊ नगर निगम की टीम रविवार सुबह कैसरबाग इलाके में पहुंची और अवैध चैंबरों पर बुलडोजर की कार्रवाई शुरू कर दी गयी। सुरक्षा के लिहाज से भारी संख्या में पुलिस के जवान भी मौके पर मौजूद रहे। हाईकोर्ट ने वकीलों के 240 अवैध चैंबरों को हटाने के आदेश दिये थे। वकीलों को पहले समय दे दिया गया था। समयावधि पूरी होने पर अवैध चैंबरों को हटाने के लिए बुलडोजर की कार्रवाई की गयी।


