Lucknow News: लखनऊ में सूखती जमीन, बढ़ता जल संकट, भूजल गया 240 फीट नीचे, 2031 तक बूंद के लिए तरस जाएगी राजधानी

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में जल संकट लगातार बढ़ता जा रहा है।

Sumit Yadav
Published on: 14 Jun 2025 1:40 PM IST
Lucknow News
X

Lucknow News (Photo: Social Media)

Lucknow news: यूपी की राजधानी लखनऊ में एक तरफ जहां गर्मी का कहर जारी है तो वहीं दूसरी तरफ पानी के संकट से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त है। लखनऊ की सूखती जमीन से जल संकट का संदेश दे रहा है। जलकल विभाग के रिपोर्ट के अनुसार पिछले 10 सालों में राजधानी में जल का भूजल स्तर 160 फीट नीचे चला गया है। एक दशक के पहले यही जल स्तर शहरों में 80 फिट पर मिलता था। लगातार जलस्तर के गिरावट से गंभीर जलसंकट की तरफ शहर आगे तेजी साथ बढ़ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार 2031 तक यह शहरी इलाकों में 20 से 25 फीट नीचे जलस्तर पहुंच सकता है। वर्तमान समय में पानी की 240 फीट पर मिल रहा है।

इन कारणों से गिर रहा है जलस्तर

पहला कारण: जलकल विभाग के अनुसार लखनऊ की 72 प्रतिशत परिवारों की जल आपूर्ति भूजल से होती है। वहीं व्यावसायिक उपयोग में भी अधिक कंपनियां इसी पर निर्भर है।

दूसरा कारण: राजधानी में वर्षा जल संचयन की कमी है। शजर में इसके व्यवस्था न के बराबर है, जिस वजह से भूजल रिचार्ज नहीं हो पाता है। वर्षा के पानी का एकत्रित करने स्रोत बन गया तो जलस्तर गिरावट में सुधार हो सकता है।

तीसरा कारण: शहर में पानी की बर्बादी अधिक होता है। शहर में पानी की बर्बादी की समस्या बढ़ रही है, जैसे कार धोने में अत्यधिक पानी का उपयोग अधिक है। इसके अलावा में घरों में बोर होने से पानी खपत लगातार बढ़ी है।

लखनऊ के इन क्षेत्रों में प्रभाव अधिक

लखनऊ के कई इलाकों में जलस्तर में गिरावट देखी गई है। जैसे ही वर्तमान समय में जेल रोड के एरिया में 24 मीटर से 42.30 मीटर तक पहुंचा है। वहीं पुरनिया में 22.30 मीटर अब 39.65 मीटर है। इसके अलावा त्रिवेणी नगर में 18.40 मीटर से अब 34.04 मीटर है। यह क्षेत्र प्रभावित है।

2031 तक 25 फीट और गिर सकता है जलस्तर

विभाग के अनुसार जानकारी दी गई है कि अगर यही स्थिति रही तो 2031 तक लखनऊ के मुख्य इलाकों में जलस्तर 20 से 25 फीट तक और नीचे पहुंच सकता है।

इस तरह से करें बचाव के उपाय

बारिश के पानी को हर घर में एकत्रित करने के लिए पानी संचयन की व्यवस्था की जाए। पानी के उपयोग के समय बर्बादी करने से बचाने की आदत डालनी चाहिए। इस समस्या से निपटने के लिए लोगों को गंभीरता से काम करना चाहिए।

प्रभावित इलाकों में पानी टैंकर की व्यवस्था

जलकल विभाग के जीएम कुलदीप सिंह ने जानकारी दी है कि लखनऊ शहर में जिन इलाकों पानी की अधिक समस्या है वहां पर पानी टैंकर से पानी आपूर्ति पूरी की जा रही है। गर्मी में जलस्तर नीचे जाने से यह समस्या बनी है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Sumit Yadav
ABOUT THE AUTHOR

Sumit Yadav

मेरा नाम सुमित यादव है और मैं प्रयागराज का रहने वाला हूँ। पत्रकारिता में आने से पहले मैंने अपने करियर की शुरुआत फोटो पत्रकारिता से की थी। कैमरे के साथ काम करते-करते जब कलम भी थाम ली, तो लोगों की आवाज़ बन गया। साल 2014 में मैंने बतौर रिपोर्टर अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत की। इस दौरान मैंने राजस्थान पत्रिका (रायपुर), ईटीवी भारत (प्रयागराज), पत्रिका डिजिटल यूपी (प्रयागराज) और अमर उजाला (पंचकूला, चंडीगढ़) जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। फिलहाल मैं न्यूज़ट्रैक (लखनऊ) के साथ जुड़कर पत्रकारिता का काम कर रहा हूँ और लोगों की बातों को आवाज़ देने का काम लगातार कर रहा हूँ।

Next Story