UP News: लखनऊ की दो लड़कियां रोडवेज बस से गायब, परिवार को अपहरण की आशंका

UP News: कानपुर से लखनऊ जाने के लिए रोडवेज की बस में सवार दो लड़कियां बीच रास्ते में ही गायब हो गईं।

Krishna Chaudhary
Published on: 10 Nov 2022 10:55 AM IST
Two Lucknow girls missing
X

लखनऊ की दो लड़कियां रोडवेज की बस से गायब (photo: social media )

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार के तमाम दावों के बावजूद प्रदेश में लड़कियां सुरक्षित नजर नहीं हैं। आए दिन महिला अपराध से जुड़ीं घटनाएं सामने आती रहती है। महिला सुरक्षा को लेकर यूपी पुलिस द्वारा उठाए गए कई कदमों के बावजूद उनकी आवाजाही सेफ नहीं हो सकी है। कभी किसी स्कूल, कॉलेज जाने वाली छात्राओं के साथ घटना होती है तो कभी बस या ट्रेन में सफर कर रहीं महिलाओं के साथ अभद्रता करने का मामला सामने आता है। ऐसे ही एक मामले ने इन दिनों यूपी पुलिस की नींद उड़ा रखी है।

जानकारी के मुताबिक, कानपुर से लखनऊ जाने के लिए रोडवेज की बस में सवार दो लड़कियां बीच रास्ते में ही गायब हो गईं। दोनों के बारे में कुछ किसी के पास कोई सूचना नहीं है। खबर सामने आने के बाद कानपुर से लेकर राजधानी लखनऊ तक पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। इस रूट पर मौजूद सभी पुलिस थानों को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है।

लड़कियों ने बस में बनाया था वीडियो

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, लड़कियों ने बस में बैठने के बाद एक वीडियो बना कर भेजा था। वीडियो में बस पूरी खाली थी और केवल कंडक्टर नजर आ रहा था। वीडियो भेजने के बाद जब परिवार वालों ने लड़कियों से संपर्क करना चाहा तो उनका फोन बंद आने लगा। इसके बाद उनकी बेचैनी बढ़ गई। दोनों लड़कियां बाबा गुरूनानक के पाठ में शामिल होने के लिए कानपुर गईं थी जहां से वो वापस आ रही थीं। इसी दौरान दोनों बीच रास्ते में गायब हो गईं।

परिवार को अपहरण की आशंका

घटना के बाद से परिवार में परेशान है। घरवालों को किसी अनहोनी का डर सताने लगा है। दोनों लड़कियां लखनऊ के कृष्णानगर निवासी थीं। परिजनों ने कृष्णा नगर थाने में तहरीर दी है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, लड़कियों की आखिरी लोकेशन उन्नाव जिले के अजगैन में मिली थी। रूट के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया। जल्द ही पुलिस उस बस के चालक और कंडक्टर से भी पूछताछ करेगी, जिसमें दोनों लड़कियां सवार थीं।

Krishna Chaudhary
ABOUT THE AUTHOR

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary having four year experience of working in different positions during his Journalism. Having Expertise to create content in Politics, Crime, National and International Affiars.

Next Story