×

Lucknow News: सावधान! पान मसाला खाकर सड़क पर थूकते पकड़े गये तो मिलेगा 'खिताब'

Lucknow News: जी-20 और इन्वेस्टर्स समिट के दौरान संवारे गए शहर की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए 23 फरवरी से एक मार्च तक विशेष अभियान चलेगा।

Anant kumar shukla
Published on: 23 Feb 2023 12:49 PM GMT (Updated on: 23 Feb 2023 12:49 PM GMT)
Lucknow News
X

Lucknow News

Lucknow News: मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं। ऐसे तो नवाबीनगरी में मुस्कुराने के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन ऐसे भी कई कानून हैं जिनको नजरअंदाज करना आपके लिए शर्मिंदगी का सबब बन सकता है। यदि आप राजधानी लखनऊ में रहते हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि पान मसाला खाकर थूकना भारी पड़ सकता है। पकड़े जाने पर मिस्टर पीकू का खिताब मिलेगा। जी हां इतना भी खुश न हों, क्योंकि यह पुरस्कार सम्मानित करने के लिए नहीं बल्कि शर्मिंदा करने के लिए दिया जाएगा। आप शर्मिंदा नहीं होना चाहते तो आज से सावधान हो जाएं। सड़क पर आते जाते कहीं पर भी थूकने से बचें।

जी-20 और इन्वेस्टर्स समिट के दौरान संवारे गए शहर की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए 23 फरवरी से एक मार्च तक विशेष अभियान चलेगा। निदेशक स्थानीय निकाय नेहा शर्मा के सख्त निर्देश के बाद नगर निगम ने अभियान के लिए टीमें भी बना ली हैं। सौंदर्यीकरण को खराब करने वालों से जुर्माना भी वसूला जाएगा।

अपर आयुक्त नें दिए सख्त निर्देश

अपर नगर आयुक्त अवनींद्र सिंह ने सभी जोनल व सिनेटरी अधिकारियों, कर निर्धारण अधिकारियों, कर अधीक्षक, राजस्व निरीक्षकों व सफाई निरीक्षकों को जोनल स्तर पर अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया है।

अभियान को सफल बनाने के लिए..

ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने के लिए आटो यूनियन अध्यक्ष के साथ बैठक कर मुख्य मार्गों पर ऑटो रैली निकाली जाएगी। सेल्फी प्वॉइंट्स बनाए जाएंगे। जुर्माने की जानकारी देती होर्डिंग लगवाई जाएगी। इसके अलावां संचार के अन्य साधनों के माध्यम से खुले में न थूकने लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा।

अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन की मदद ली जाएगी। इसके अलावा नगर विकास की बसों, स्थानीय बसों व ऑटो में पोस्टरों के माध्म से संदेश को प्रसारित किया जाएगा। स्थानीय एनजीओ के साथ मिलकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अभियान के प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट व टी-शर्ट भी दी जाएगी।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story