Lucknow News: कल्ली पश्चिम बाजार में सनसनी, बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को बनाया निशाना

Lucknow News: लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र स्थित कल्ली पश्चिम बाजार में बाइक सवार बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि पुलिस आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Harsh Sharma
Published on: 27 May 2026 3:43 PM IST
Lucknow News: कल्ली पश्चिम बाजार में सनसनी, बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को बनाया निशाना
X

Lucknow News: लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक प्रॉपर्टी डीलर पर बदमाशों ने गोली चला दी। वारदात के बाद आरोपी पिस्टल लहराते हुए मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जौनपुर के रहने वाले हैं संदीप सिंह

घायल व्यक्ति की पहचान संदीप सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से जौनपुर के निवासी हैं और फिलहाल परिवार के साथ लखनऊ के कालिंदी पार्क इलाके में रहते हैं। संदीप प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं।

ऑफिस पहुंचते ही बदमाशों ने किया हमला

जानकारी के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब 12 बजे संदीप अपने ड्राइवर प्रदीप सिंह के साथ कल्ली पश्चिम बाजार स्थित यादव मार्केट में अपने ऑफिस पहुंचे थे। जैसे ही वह कार से उतरकर ऑफिस की तरफ बढ़े, तभी अपाचे बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक वहां पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने आते ही संदीप पर कई राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद हमलावर तेजी से मौके से भाग निकले।

लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल संदीप को तुरंत अपेक्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। शुरुआती जांच में पुलिस आपसी रंजिश समेत कई पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Harsh Sharma

Harsh Sharma

Content Writer Mail ID - harsha4avan@gmail.com

Harsh Sharma is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story